Tuesday, July 21, 2026
Homeसमाचारअन्ततः निभा देवी का प्रयास रंग लाया , रेलवे पाकुड़ में स्टेशन...

अन्ततः निभा देवी का प्रयास रंग लाया , रेलवे पाकुड़ में स्टेशन पर दूसरी ओर लगाएगा टिकट का ऑटोमेटिक मशीन।

नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी का प्रयास रंग लाया,विगत माह पाकुड़ नगर परिषद वार्ड नंबर 11 की वार्ड पार्षद निभा देवी ने मंडल रेल प्रबंध,पूर्व रेलवे हावड़ा श्री को पत्र लिखकर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर अवस्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे रेल यात्रियों के सुविधा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाने की मांग जोर-शोर से उठाई थी। परिणाम स्वरुप उपरोक्त मांग पर विचार करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व रेलवे हावड़ा से राहुल रंजन ने उक्त स्थल पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन(ATVM) अधिष्ठापन की अनुमति प्रदान कर दी है।
एटीवीएम लगाने हेतु वार्ड पार्षद निभा देवी की उपस्थिति में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) परितोष रंजन,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (दूरभाष) संजय कुमार ओझा वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता राजू कुमार,वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल ने उक्त स्थल का संयुक्त जांच किया।जांचोंपरांत वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य)परितोष रंजन ने बताया कि मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा मालगोदाम रोड पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) अधिष्ठापन हेतु स्थल चयन का नया कंस्ट्रक्शन करने का आदेश प्राप्त हुआ है,आदेश के आलोक में एटीवीएम अधिष्ठापन कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा और बहुत जल्द ही कार्य प्रारंभ होगा।
बताते चले की वार्ड पार्षद निभा देवी ने मंडल रेल प्रबंधक को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन अधिष्ठापन हेतु पत्राचार किया था,जिससे की पाकुड़ पूर्वी भाग के रेल यात्रियों सहित रेलवे कॉलोनी, सिद्धार्थनगर,ईशाकपुर, मनीरामपुर,रहसपुर,इलामी हरिगंज नवादा,संग्रामपुर नवरत्तमपुर,जयकिष्टोपुर, रघुनंदनपुर उर्फ चांचकी चांदपुर आदि विभिन्न पंचायत के रेल यात्रियों को टिकट कटाने की असुविधा से संबंधित विषय पर ध्यान आकृष्ट करवाया गया था कि मालगोदाम रोड की ओर आने वाले रेल यात्रियों को टिकट कटाने की सुविधा नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार समय पर टिकट नहीं मिलने पर के कारण यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ता है जिसके कारण उन्हें टिकट जांच के क्रम में भारी भरकम जुर्माना भी चुकाना पड़ता है।जिसके कारण रेल यात्रियों को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। लेकिन रेल यात्रियों के सुविधा और परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पाकुड़ माल गोदाम रोड में फुट ओवर बीच के नीचे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाने की अनुमति वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुर्व रेलवे हावड़ा ने दे दी है।जिससे इस क्षेत्र के रेल यात्रियों में काफी हर्ष व्याप्त है।
दैनिक रेल यात्री सहित पाकुड़ के आमजनों सुशील साहा मुरारी मंडल मिथुन यादव मिथिलेश मंडल पंकज मिश्रा मो•अलीम शेख मोती शेख अचिंत बनर्जी बापी यादव कन्हैया रजक दिपक प्रमाणिक इत्यादि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड पार्षद निभा देवी के प्रयास से और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा के सहयोग से ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का अधिष्ठापन हो रहा है वार्ड पार्षद निभा देवी का प्रयास रंग लाया है।इस पहल से हम सभी को रेल टिकट के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और ना ही लाइन लगाना पड़ेगा व ससमय टिकट मिलेगा।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments