Wednesday, October 7, 2026
Homeसमाचारसेवा सेतु अभियान के तहत किस्मत कदमसार में लाभार्थी एवं स्वास्थ्य जांच...

सेवा सेतु अभियान के तहत किस्मत कदमसार में लाभार्थी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

•ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच के साथ सरकारी •जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत किस्मत कदमसार गांव में प्रखंड स्तरीय लाभार्थी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त हो रही है। इससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। स्वास्थ्य जांच एवं लाभार्थी शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक जानकारी और सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल के विभिन्न पंचायतों में आगे भी सेवा, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर दिपक भास्कर,कालीचरण मंडल, कमला मंडल,दुलाली मंडल, गीतारानी मंडल,माना मंगल, आरती देवी,अनारस देवी, संध्या मंडल,मलिन मंडल, लालपानी मंडल,भादरी बेवा, उर्मिला दासी,माया दासी, दोदन मंगल,शिखा मंडल, सादेकुल शेख,सहदेव मंडल, फेक्को बेवा,पुतन मंडल, शिबू मंडल,ठाकुर मंडल, शिशु मंडल,श्रीपाद मंडल,विक्रम राजवंशी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments