पाकुड़: इंडीवर एकेडमी द्वारा झारखंड टेट (JTET) की निःशुल्क साप्ताहिक टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह टेस्ट सीरीज पूर्णतः निशुल्क है। ज्ञात हो कि इंडीवर एकेडमी, बीजीआर माइनिंग इन्फ्रा एवं डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, पाकुड़ के सहयोग से संचालित इस कोचिंग संस्थान का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराना है। विगत तीन वर्षों से संचालित एंडेवर एकेडमी में प्रत्येक वर्ष दर्जनों छात्र छात्राओं ने सफलता हासिल किया है। आज एंडेवर एकेडमी के निर्देशक विकास तिवारी की अध्यक्षता में मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया।
संस्थान में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा सही मार्गदर्शन, नियमित कक्षाओं तथा परीक्षा-आधारित अभ्यास के माध्यम से आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।
संस्थान के निदेशक विकास तिवारी ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए नियमित टेस्ट आयोजित किए जाते हैं, ताकि वे परीक्षा के वास्तविक माहौल का अनुभव प्राप्त कर सकें और अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान में नियमित कक्षाओं के साथ-साथ कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्पोकन इंग्लिश की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे उनका आत्मविश्वास और संचार कौशल बेहतर हो सके।
उन्होंने सभी प्रतियोगी छात्रों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी छात्र झारखंड टेट, शिक्षक भर्ती, रेलवे, एसएससी, बैंकिंग या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता है अथवा आगामी परीक्षाओं के लिए टेस्ट देना चाहता है, तो वह इंडीवर एकेडमी आकर निःशुल्क टेस्ट सीरीज का लाभ उठा सकता है मॉक टेस्ट के दौरान एंडेवर एकेडमी के डायरेक्टर विकास तिवारी एवं संस्थान के प्रिंश प्रकाश , नीरज कुमार राउत खोखन रविदास की सक्रिय भूमिका रहीं।