पाकुड़: मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से इंसानियत फाउंडेशन के नौ सदस्यों ने प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान किया। इस पहल के माध्यम से संस्था के सदस्यों ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान कर यह साबित किया कि मानवता की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना, रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में इंसानियत एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। प्रोजेक्ट जागृति के तहत नौ सदस्यों का रक्तदान करना इसी सामाजिक जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
इंसानियत फाउंडेशन ने आम लोगों से अपील की कि वे रक्तदान के महत्व को समझें और स्वस्थ होने पर नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आएं। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।
“रक्तदान महादान है, आपका रक्त किसी का जीवन की मुस्कान बन सकता है।”
इंसानियत फाउंडेशन, पाकुड़ — मानवता की सेवा हमारा संकल्प। मौके पर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सचिव बानिज शेख, उप सचिव आसादुल मुल्ला, अलादुद्दीन, आलिम, हाबिल, समाद, मनोज कुमार एवं कर्मचारी थे |
प्रोजेक्ट जागृति रक्तदान शिविर के तहत इंसानियत फाउंडेशन के नौ सदस्यों ने किया रक्तदान
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....