लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे हावड़ा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राहुल रंजन जी के निर्देशानुसार मालगोदाम रोड स्थित रेलवे परिसर में नवनिर्मित ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) का विधिवत शुभारंभ किया गया। एटीवीएम का उद्घाटन स्टेशन प्रबंधक पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम एवं वार्ड पार्षद निभा देवी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर वाणिज्य पर्यवेक्षक सिकंदर मंडल, मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश कुमार चौबे, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (दूरसंचार) पाकुड़ संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता राजू कुमार, संतोष ठाकुर एवं दयाशंकर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में रेल यात्री एवं आमजन उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद एटीवीएम से पहला टिकट अफजल शेख ने पाकुड़ से राजग्राम की यात्रा के लिए प्राप्त किया।
इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम ने कहा कि स्टेशन के पूर्वी हिस्से में रहने वाले आम नागरिकों और रेल यात्रियों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि इस क्षेत्र में टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को देखते हुए रेलवे द्वारा मालगोदाम रोड पर एटीवीएम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को स्टेशन के मुख्य टिकट काउंटर पर जाने और लंबी कतार में खड़े होने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सरल, सुगम और सुविधाजनक टिकट सेवा उपलब्ध कराना है।
वहीं वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि मालगोदाम रोड क्षेत्र में एटीवीएम की सुविधा शुरू होना लंबे समय से चली आ रही रेल यात्रियों की मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ पाकुड़ नगर परिषद के लगभग नौ वार्डों तथा आसपास की करीब 20 पंचायतों के सैकड़ों लोगों को मिलेगा। अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पार कर मुख्य टिकट काउंटर पर जाकर लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। वे मालगोदाम रोड स्थित एटीवीएम के माध्यम से आसानी से अपना रेल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
निभा देवी ने कहा कि यात्री सुविधा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस मांग को लगातार रेलवे के समक्ष रखा गया था। उन्होंने इस सुविधा के लिए मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे हावड़ा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व रेलवे हावड़ा के प्रति नगर परिषद क्षेत्र के आम नागरिकों और रेल यात्रियों की ओर से आभार व्यक्त किया।
मौके ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला,मुरारी मंडल, आदित्य सिंह,संजय कुमार राय,सोमनाथ मंडल,मिथिलेश मंडल,सुशील साहा,अनिकेत गोस्वामी आदि मौजूद थे।
मालगोदाम रोड पर नवनिर्मित एटीवीएम का हुआ शुभारंभ, रेल यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
भारी बारिश के बीच भी नहीं थमा उत्साह,गणपति महोत्सव में देर रात तक चला नृत्य प्रतियोगिता का रोमांच
रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित 28वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। संध्या बेला में बाबा गणेश की भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के दौरान पूरा स्टेशन परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने बाबा गणेश की आरती कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे दिन भारी बारिश के बावजूद फाइनल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर, सीनियर एवं ड्यूएट वर्ग के चयन राउंड हुए।
प्रतियोगिता में कोलकाता, मालदा, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर, बरहमपुर, रामपुरहाट, साहिबगंज एवं भागलपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों एवं युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नृत्य की अलग-अलग शैलियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और प्रतिभागियों की रचनात्मक एवं आकर्षक प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं।
श्रकार्यक्रम के दौरान पाकुड़ विधानसभा के युवा नेता अजहल इस्लाम ने मंच पर पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
देर रात करीब 3 बजे तक चली इस नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक कोलकाता के उज्ज्वल हालदार एवं शंकरलाल साह ने विभिन्न प्रस्तुतियों का बारीकी से मूल्यांकन किया। मंच का संचालन एवं उद्घोषणा कैलाश मध्यान्ह ने किया। निर्णायकों के निर्णय के बाद विभिन्न वर्गों के विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई जिसमें ग्रुप डांस के फाइनल में प्रथम स्थान स्ट्रीट डांस ग्रुप द्वितीय स्थान विंग्स डांस ग्रुप तृतीय स्थान एसडीपी क्वींस सीनियर के फाइनल में प्रथम स्थान सौम्या सिंह द्वितीय जाय प्रमाणिक तृतीय आयन मंडल जूनियर में प्रथम स्थान आराध्या दास द्वितीय स्थान आशिया खातून तृतीय स्थान मनीषा सरकार एवं सांत्वना पुरस्कार नवोदित बाल कलाकार आध्या एवं अदिति को दिया गया।
मंच पर उपस्थित नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी, कल्याणी गुप्ता, निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार, कुमार विश्वास,अरविंद कुमार राय एवं सनी सुप्रभात ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त कर विजेता प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।
गणपति महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में हिसाबी राय, राणा शुक्ला, अविनाश पंडित, अजीत मंडल, तन्मय पोद्दार, राज चौधरी, अनिकेत गोस्वामी, पिंटू हाजरा, नितिन मंडल, संजय राय, रंजीत राम, रतुल दे, बुबाय रजक, जितेश रजक, मोनी सिंह, अभिषेक कुमार, सादेकुल आलम, अंकित मंडल एवं अंशु अंश राज सहित समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
श्रगौरतलब है कि रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित गणपति महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।
उप्रावि रामचंद्रपुर में एसएमसी चुनाव को लेकर घमासान: ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखा पत्र, कहा हार के बाद झूठे आरोपों से माहौल बिगाड़ने की साजिश
पहले लगे आरोप पर प्रत्यारोप के रूप में ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखा पत्र।
पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रामचंद्रपुर में हाल ही में संपन्न हुए विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन चुनाव को लेकर प्रशासनिक और सामाजिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न होने के बावजूद, पराजित पक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर अब गांव के अभिभावकों और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। इधर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण अधिकारियों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ शिकायत लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र (,बीआरसी) में बीईईओ से मिलने पहुंचे। हालांकि कार्यालय में छुट्टी की वजह से बीईईओ से मुलाकात नहीं हो पाई। इस दौरान ग्रामीणों में भ्रामक प्रचार और गलत आरोपों को लेकर आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज को आवेदन भेजकर पूरे मामले की सच्चाई से अवगत कराने की बात कही। ताकि भ्रामक शिकायतें दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई हो। इस दौरान ग्रामीणों के पास उपायुक्त के नाम लिखा एक आवेदन मौजूद था। जिसमें प्रबंध समिति गठन में सरकारी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन का जिक्र किया गया है। ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त के नाम लिखे गए पत्र के अनुसार, गत 12 सितंबर 2026 को आयोजित ग्रामसभा में चुनाव की पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, सभाध्यक्ष और नियुक्त पर्यवेक्षकों की सीधी देखरेख में पूरी की गई थी। अध्यक्ष पद के लिए शमसुद्दीन शेख और मुशर्रफ शेख मैदान में थे। कुल 278 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़े मुकाबले में शमसुद्दीन शेख को 150 मत मिले, जबकि मुशर्रफ शेख को 128 मतों से संतोष करना पड़ा। नियमानुसार शमसुद्दीन शेख को विजेता घोषित किया गया। वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों पक्षों ने कार्यवाही पंजी और आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर परिणाम को सहर्ष स्वीकार किया था।अभिभावकों का कहना है कि ग्रामसभा से पहले 266 पात्र अभिभावकों को मतदाता पर्ची बांटी गई थी। मतदान के दिन दोनों प्रत्याशियों की आपसी सहमति और पहचान के बाद ही समय पर पहुंचे शेष 27 अभिभावकों को पर्ची दी गई थी, जिसके बाद कुल 293 पात्र मतदाताओं में से 278 ने वोट डाला।
ग्रामीणों का आरोप है कि सब कुछ शीशे की तरह साफ होने और खुद हस्ताक्षर करने के बावजूद, पराजित पक्ष अब हार न पचा पाने के कारण प्रशासन को गलत और मनगढ़ंत तथ्य देकर गुमराह कर रहा है। इससे शैक्षणिक संस्थान का माहौल खराब हो रहा है। उपायुक्त के नाम आवेदन पत्र के जरिए ग्रामवासियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिसमें कहा गया है कि प्रशासन अपने स्तर से जांच कराकर इस चुनाव की वास्तविक स्थिति का संज्ञान ले। यह भी मांग किया है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई नवगठित एसएमसी अध्यक्ष को जल्द से जल्द विद्यालय का कार्यभार सौंपा जाए। ग्रामीणों ने गलत बयानी पर कार्रवाई की भी मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि असत्य और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
इस पत्र की प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) को भी सूचनार्थ और आवश्यक कार्रवाई हेतू भेजने की बात कही है। इस दौरान अंसारुल शेख, जमीर शेख, अंजारुल शेख, असिकुल शेख, रफिख शेख, डबलू शेख, बबलू शेख, अब्दुल अजीज, जैनाल शेख, कादिर शेख, सारजेन शेख, मुख्तार शेख, संजीत रविदास, मुजिबुर रहमान, मेसेर अली, साहबुल शेख, काजेम शेख, माहबुल शेख, रोबुल शेख, सद्दाम शेख, कमाल शेख, तारिकुल शेख, काबिर शेख आदि मौजूद थे।
गणपति महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और सांस्कृतिक संध्या का संगम
भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने बांधा समां
रेलवे मैदान पाकुड़ में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित 28वें गणपति महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही रेलवे मैदान में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम को पूजा-अर्चना के उपरांत बाबा गणपति जी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाआरती के दौरान पूरा रेलवे मैदान भक्तिमय वातावरण में डूब गया। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच बाबा गणपति जी की आरती की भव्यता देखते ही बन रही थी। पुरोहित सजल चटर्जी एवं शुभो सहाना ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
महाआरती के उपरांत सांस्कृतिक संध्या का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, सहायक उपाध्यक्ष डीबीएल ब्रजेश कुमार, वार्ड पार्षद निभा देवी, ईआरएमयू अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, सहायक स्टेशन प्रबंधक कुमार विकास एवं राणा शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
मंचासीन अतिथियों का स्वागत अविनाश पंडित, अजीत कुमार, तन्मय पोद्दार, पिंटू हाजरा, राज चौधरी, अंकित शर्मा, बुवाई रजक एवं अंकित मंडल ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया।
विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण नृत्य प्रतियोगिता में कोलकाता, मालदा, रामपुरहाट, जंगीपुर, भागलपुर एवं साहिबगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों ने हिस्सा लिया। कोलकाता से आए नृत्य निर्णायक उज्ज्वल हालदार एवं शंकर लाल साहा ने प्रतियोगिता की जिम्मेदारी संभाली, जबकि उद्घोषक कैलाश मध्यान्ह ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
प्रतियोगिता में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से छोटे-छोटे नवोदित बाल कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। बच्चों के आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
कार्यक्रम के दौरान रेलवे मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की थी। निरीक्षक-सह-प्रभारी अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। वहीं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रवि राकेश ने कार्यक्रम स्थल के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखी।
कार्यक्रम का संचालन अनिकेत गोस्वामी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पूजा के संस्थापक हिसाबी राय,संजय कुमार राय, रणजीत राम,निर्भय कुमार सिंह,नितिन मंडल, रवि पटवा, अग्नि अंश राज, अभिषेक कुमार, कृष्ण घोष, रतुल दे एवं साकेकुल आलम सहित समिति के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
गणपति महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने रेलवे मैदान को देर रात तक उत्सव के रंग में रंगे रखा। भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के इस सुंदर संगम ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
बाबा गणपति के जयकारों से गूंजा पाकुड़ रेलवे मैदान
गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
28 वर्षों से अनवरत जारी है रेलवे मैदान में गणपति महोत्सव की परंपरा
प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता एवं मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी के अवसर पर पाकुड़ रेलवे मैदान पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान, पाकुड़ द्वारा आयोजित चार दिवसीय गणेशोत्सव के तहत सोमवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा गणपति की पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई। सुबह से ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा रेलवे मैदान “गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया” के जयघोष से गूंजता रहा।
पूजा के शुभारंभ से पूर्व पूजा के पुरोहित सजल चटर्जी एवं सुकांतो सहाना के नेतृत्व में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ रेलवे पोखर पहुंचे। वहां विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरकर उसे पूजा पंडाल लाया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि एवं मंगलाचरण के बीच कलश को पंडाल में स्थापित कर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई।
बाबा गणपति के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में रेलवे मैदान पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गणपति के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं परिवार के मंगल की कामना की। भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग देखते ही बन रही थी।
भजन संध्या में भक्ति के रंग में रंगा रेलवे मैदान
संध्या प्रहर महाआरती एवं प्रसाद वितरण के उपरांत मोनी व्यास एवं उनकी टीम द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। बिहार, झारखंड एवं बंगाल से पहुंचे कलाकारों ने भगवान गणेश को समर्पित एक से बढ़कर एक भक्ति गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजनों की स्वर-लहरियां गूंजती गईं, पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबता चला गया। श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते और बाबा गणपति के जयकारे लगाते नजर आए।
28 वर्षों से कायम है आस्था और परंपरा
इस अवसर पर पूजा समिति के संस्थापक हिसाबी राय ने कहा कि रेलवे मैदान, पाकुड़ में पिछले 28 वर्षों से लगातार बाबा गणपति की पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने कहा कि गणपति महोत्सव अब पाकुड़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। बाबा गणपति के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पाकुड़ जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव, एकता और सनातन संस्कृति की भावना को मजबूत करना भी है।
आयोजन को सफल बनाने में राणा शुक्ला, अविनाश पंडित, अजीत मंडल, तनमय पोद्दार, राज चौधरी, अनिकेत गोस्वामी, पिंटू हाजरा, संजय राय, रणजीत राम, अमन भगत, अंकित मंडल, निर्भय सिंह, नितिन मंगल, रवि पटवा, दुबई रजक, अंश राज, अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार, रतुल दे सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का पहला चरण ‘विकसित भारत क्विज’ लाइव
प्रेस विज्ञप्ति
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का पहला चरण ‘विकसित भारत क्विज’ लाइव
30 सितंबर अंतिम तिथि, पाकुड़ के 15–29 वर्ष के युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील
पाकुड़, 14 सितंबर 2026।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD)-2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण के रूप में ‘Viksit Bharat Quiz’ MY Bharat Portal पर लाइव है।
जिला युवा अधिकारी, पाकुड़ श्री रविन्द्र मीना ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र युवाओं से अधिकाधिक संख्या में Viksit Bharat Quiz में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि “VBYLD केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अपने विचार, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर है। पाकुड़ के युवाओं को इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए।”
VBYLD-2027 के चार प्रमुख Tracks
VBYLD-2027 के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने के लिए चार प्रमुख Tracks में अवसर प्रदान किया जा रहा है—
1. Viksit Bharat Challenge Track
2. Cultural Track
3. Innovation Track – Design for Bharat, Hack for Social Cause एवं Entrepreneurship
4. Viksit Bharat Youth Parliament
पहला चरण — Viksit Bharat Quiz
Viksit Bharat Challenge Track की चयन प्रक्रिया का पहला चरण Digital Viksit Bharat Quiz है। प्रतिभागियों को पहले MY Bharat Portal/Website/App पर Registration करना होगा। पंजीकरण के बाद 10 मिनट में 20 General Awareness Questions का Quiz पूरा करना होगा।
Quiz में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। जो युवा पहले से MY Bharat पर पंजीकृत हैं, उन्हें दोबारा Registration करने की आवश्यकता नहीं है।
Quiz के बाद चयनित प्रतिभागी 500 शब्दों के Viksit Bharat Essay Challenge में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात चयन प्रक्रिया Essay → District Championship → State VBYLD → National VBYLD के क्रम में आगे बढ़ेगी।
District से National तक पहुंचने का अवसर
VBYLD युवाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। जिला स्तर पर चयनित युवा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जिसके आधार पर आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों को अवसर मिलेगा।
जिला युवा अधिकारी श्री रविन्द्र मीना ने कहा कि “पाकुड़ के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। VBYLD उन्हें अपनी सोच और प्रतिभा को जिला स्तर से राष्ट्रीय मंच तक ले जाने का अवसर देता है। इसलिए प्रत्येक पात्र युवा इस अवसर का लाभ उठाते हुए Viksit Bharat Quiz में अवश्य भाग लें।”
MY Bharat पर ऐसे करें शुरुआत
पात्र युवा MY Bharat Portal पर जाकर Register Now के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। Mobile Number/Email के माध्यम से OTP Verification के बाद आवश्यक विवरण भरकर Registration पूरा किया जा सकता है। Registration के पश्चात Viksit Bharat Quiz में भाग लिया जा सकता है।
जिला युवा अधिकारी ने पाकुड़ के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, NSS/NCC इकाइयों, युवा क्लबों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य युवा संगठनों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों के पात्र युवाओं को VBYLD-2027 की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा 30 सितंबर 2026 से पहले अधिकाधिक युवाओं का MY Bharat Portal पर Registration एवं Quiz में सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
अधिक जानकारी एवं भागीदारी के लिए:
MY Bharat Portal: mybharat.gov.in
जारीकर्ता:
रविन्द्र मीना
जिला युवा अधिकारी
मेरा युवा भारत (MY Bharat)
पाकुड़, झारखण्ड
डीएवी पाकुड़ में धूमधाम से मना हिंदी दिवस, हिंदी के गौरव का हुआ गुणगान
*हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव की भावना जगाने का दिया संदेश*
पाकुड़। डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में सोमवार को हिंदी दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, प्रेम और गौरव की भावना को जागृत करना तथा हिंदी के महत्व को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती एवं शिक्षकों द्वारा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा की समृद्धि, साहित्यिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान हिंदी भाषा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा इसके प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।
शिक्षकों ने कहा कि हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है और इसकी समृद्ध साहित्यिक परंपरा भारत की विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हिंदी के प्रति उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिंदी को दैनिक जीवन में अपनाने तथा इसके सम्मान को बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रेस विज्ञप्ति — चुनाव आयोग का नया कारनामा—अब 6 से ज्यादा बच्चे होना भी गुनाह?
09 पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार और सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता हक साहब का कहना है कि
चुनाव आयोग ने SIR के नाम पर झारखंड में जो नोटिस भेजना शुरू किया है, उसने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
नोटिस में लिखा है—
«”आपको एक ऐसे व्यक्ति से संतान के रूप में लिंक किया गया है, जिसे छह अन्य लोग भी अपना पिता बता रहे हैं…”»
इसका सीधा मतलब क्या यह है कि अगर किसी पिता के 6 से ज्यादा बच्चे (बेटे-बेटियां) हैं, तो सिस्टम उन्हें उनकी संतान के रूप में मानने से इनकार कर देगा?
सवाल यह है कि चुनाव आयोग ने यह नियम पहले क्यों नहीं बताया?
जब फॉर्म भरवाए जा रहे थे, तब कहीं यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि यदि किसी परिवार में 6 से ज्यादा भाई-बहन हैं, तो उनके संबंध को साबित करने के लिए अलग से दस्तावेज या प्रमाण देना होगा।
अब, जब लाखों परिवार अपने फॉर्म जमा कर चुके हैं, तो उन्हें BLO कार्यालय जाने और अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा जा रहा है।
गांव-देहात में आज भी 6, 7 या 8 बच्चों वाले परिवार मिलते हैं। ऐसे में इस तरह की प्रक्रिया से लोगों के बीच भ्रम और परेशानी पैदा होना स्वाभाविक है।
बेटा और बेटी दोनों संतान हैं, तो फिर 6 का यह आंकड़ा आखिर कहां से आया?
और अगर वास्तव में यही नियम या सिस्टम की प्रक्रिया है, तो सवाल यह भी उठता है कि इसकी शुरुआत सबसे ऊपर से क्यों न हो?
देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं 6 भाई-बहनों वाले परिवार से आते हैं।
दामोदरदास मोदी जी की कुल 6 संतानें (5 बेटे + 1 बेटी) थींl
1. सोमाभाई मोदी
2. अमृतभाई मोदी
3. नरेंद्र मोदी
4. प्रह्लाद मोदी
5. पंकज मोदी
6. वसंतीबेन
अगर 6 से ज्यादा संतान होने की स्थिति में पिता से मैपिंग पर सवाल उठता है, तो क्या इसी लॉजिक से प्रधानमंत्री जी का परिवार भी संदेह के दायरे में आएगा?
नियम गरीब के लिए अलग और बड़े लोगों के लिए अलग नहीं हो सकता।
चुनाव आयोग से सीधे सवाल:
1. क्या भारत में ज्यादा बच्चे होना अब वोटर लिस्ट से नाम कटने की वजह बनेगा?
2. क्या 6 बच्चों वाले परिवार को ही फर्जी मान लिया जाएगा?
3. अतिरिक्त प्रमाण के तौर पर कौन-सा दस्तावेज स्वीकार किया जाएगा और इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई?
लोगों को परेशान करने के बजाय चुनाव आयोग को इस पूरी प्रक्रिया पर स्पष्ट और पारदर्शी गाइडलाइन जारी करनी चाहिए।
अगर आपके पास भी ऐसा नोटिस आया है, तो कमेंट में जरूर बताइए।
आप लोगों का शुभचिंतक
09 पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार और सामाजिक कार्यकर्ता
अधिवक्ता हक साहेब
सिविल कोर्ट पाकुड़, झारखंड
*सीबीएसई के तत्वावधान में डी ए वी में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*
*रंजीव कुमार राज एवं अभिजीत रॉय ने शिक्षकों को दीं आधुनिक शिक्षण-पद्धतियों की जानकारी*
*प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने कहा—समय के अनुरूप शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण जरूरी*
पाकुड़। डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में शनिवार को एकदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को विकसित करना तथा उन्हें आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण-पद्धतियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डी ए वी सी सी एल गांधी नगर के वरिष्ठ शिक्षक रंजीव कुमार राज एवं इलाइट पब्लिक स्कूल पाकुड़ के प्राचार्य श्री अभिजीत रॉय ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए विभिन्न नवीन तकनीकों, गतिविधियों एवं रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए कक्षा-कक्ष की विभिन्न चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर भी प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निरंतर सीखने, नवीन शैक्षणिक पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों का निरंतर क्षमता संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षित एवं अद्यतन शिक्षक ही विद्यार्थियों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान कर सकता है।
अधिवक्ता और राजनीति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता हक़ साहब ने पत्रकारों को दी जीत की बधाई।
*अधिकारी की कही बात को समाचार के रूप में प्रकाशित करना अपराध नहीं: झारखंड हाई कोर्ट*
🔴झारखण्ड हाई कोर्ट के इस निर्णय को राजद (RJD) के अल्पसंख्यक जिला सचिव
अधिवक्ता हक साहब ने बताया पत्रकारों का ऐतिहासिक जीत।
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और आधिकारिक बयानों की रिपोर्टिंग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि कोई पत्रकार किसी पुलिस अधिकारी के आधिकारिक बयान के आधार पर समाचार प्रकाशित करता है, तो केवल उस रिपोर्टिंग के आधार पर उसे आपराधिक रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।यह मामला देवघर जिले के वरिष्ठ पत्रकार विमलेन्दु नारायण की अपील से जुड़ा था। जस्टिस रंगोंन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए पत्रकार को राहत दी।
अदालत ने स्पष्ट किया कि संबंधित समाचार अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) के बयान पर आधारित था। रिपोर्टर ने अपनी ओर से कोई भ्रामक या मनगढ़ंत तथ्य नहीं जोड़ा, बल्कि अधिकारी की कही बात को ही समाचार के रूप में प्रकाशित किया।खंडपीठ ने कहा कि किसी जिम्मेदार अधिकारी के आधिकारिक बयान को रिपोर्ट करना पत्रकार के काम का हिस्सा है। ऐसे बयान की निष्पक्ष रिपोर्टिंग को अपने आप में आपराधिक दायित्व का आधार नहीं बनाया जा सकता।कोर्ट के इस फैसले से देवघर समेत झारखंड में पत्रकारों के लिए आधिकारिक बयानों की रिपोर्टिंग को लेकर महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट हुई है। अदालत ने विमलेन्दु नारायण की अपील स्वीकार करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी ह। झारखण्ड हाई कोर्ट के इस निर्णय का ( RJD ) राजद के अल्पसंख्यक जिला सचिव अधिवक्ता हक साहब ने इस निर्णय को पत्रकारों एवं न्याय के लिए ऐतिहासिक जीत की बधाई दी ।
आप लोगों का शुभचिंतक
09 पूर्व जिला परिषद कैंडिडेट और सामाजिक कार्यकर्ता
*अधिवक्ता हक साहेब, पाकुड़ कोर्ट*🙏🏻