Wednesday, July 22, 2026
Homeसमाचारअंजना +2 विद्यालय अंजना पाकुड़ में साइबर अपराध को लेकर विधिक जागरूकता...

अंजना +2 विद्यालय अंजना पाकुड़ में साइबर अपराध को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में पाकुड़ प्रखंड के अंजना अपग्रेड+2 विद्यालय अंजना में साइबर फ्रॉड अपराध से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उद्देश्य विधिक जागरूकता के साथ साइबर अपराध की घटना को किस प्रकार से लोगों को ऑनलाइन तरीकों से ठगी का शिकार बनाते हैं इस पर विस्तृत जानकारी दी। छात्र छात्राओं को बताया कि फर्जी कॉल, ओटीपी साझा कराने, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, जैसे विभिन्न प्रकार के तरीकों से लोगों को साइबर ठग जैसे घटना का शिकार बनाते हैं। तो सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की अनजान संदेशों और कॉल्स पर विश्वास न करने की बात कही गई। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि साइबरअपराध कई प्रकार से जैसे लॉटरी, गेमिंग एप, पीएम किसान योजना लाभ अन्य फर्जी निवेश योजनाएं का लालच देकर शिकार बनाते हैं ऐसे में सोशल मीडिया हैकिंग, यूपीआई एवं क्यूआर कोड के माध्यम से ठगी तथा ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड जैसे मामलों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की।स्थाई लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने बताया कि लोगों को सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ (Digital Arrest) जैसे मामलों के प्रति सतर्क रहना अत्यंत जरूरी है। इस दौरान साइबर अपराध घटनाओं को लेकर कई बिंदु पर अपने बातों को रखा। वहीं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने साइबर अपराध से संबंधित मामलों पर जागरूक किया साथ ही कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो वह बिना विलंब 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करे, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।विद्यालय के प्रिंसिपल पवन कुमार ने उपस्थित सभी मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी छात्र छात्राओं से साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।मो अनीश डीपीसी, पीसीआई-यूनिसेफ द्वारा विद्यार्थियों को पेरेंटिंग सेशन के अंतर्गत माता-पिता का सम्मान करने, उनकी सलाह मानने तथा पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मोबाइल का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, उसके दुरुपयोग से बचने एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्प्रभाव, इसे रोकने के उपाय तथा किसी भी बच्चे से संबंधित समस्या या बाल विवाह की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की जानकारी भी दी गई।मंच का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया।मौके पर पंचायत के मुखिया मो सलीम, शिक्षक सद्दाम हुसैन स्वरूप कुमार वीणा कुमारी जावेद आलम वसीमा खातून, सामाजिक कार्यकर्ता नसरुद्दीन शेख सपन परमाणु जाकिर हुसैन हक साहब विद्यार्थी नेहा परवीन साहिल सम्मूल नाज, पारा लीगल वॉलिंटियर्स मो सायेम अली, मोकमाउल शेख, मैनुल शेख, याकूब अली, नीरज कुमार राउत समेत छात्र छात्राएं शामिल रहीं।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments