Sunday, October 18, 2026
Homeसमाचार*पाकुड़ सदर अस्पताल में सियासत ना करें: आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने...

*पाकुड़ सदर अस्पताल में सियासत ना करें: आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कांग्रेस गठबंधन के नेताओं पर बोला तीखा हमला*

*आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कांग्रेस के नेता सत्ता में रहकर भी अपनी ही सरकार की कमियों का रोना रो रहे हैं……*

पाकुड़: आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने झारखंड में अपनी ही गठबंधन सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करने वाले कांग्रेस गठबंधन के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि कांग्रेस नेताओं को पाकुड़ सदर अस्पताल को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। जब राज्य में उन्हीं की सरकार है, तो वे खुद अपनी ही व्यवस्था पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं।
आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता में रहकर भी अपनी ही सरकार की कमियों का रोना रो रहे हैं, जो पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है।
​अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर राजनीति करने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
​सत्ता पक्ष के नेताओं को धरातल पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में सरकार आपका विधायक भी आपका कांग्रेसियों को मैं सलाह देना चाहता हूं यह सब बयानबाजी छोड़कर विकास कराने पर ध्यान दें पाकुड़ विकास के नाम पर जीरो है।
बयानबाजी से ऊपर उठकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पाकुड़ जैसे ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में जमीनी हकीकत का जायजा लेकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ के आला नेताओं को ज्ञान देना चाहता हूं कि सदर अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में खाली पड़े डॉक्टरों और स्पेशलिस्ट्स के पदों को तुरंत भरा जाना चाहिए ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर न भटकना पड़े।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments