राहुल गांधी की न्याय यात्रा बंगाल से झारखंड पाकुड़ के रास्ते शुक्रवार को आया। दोपहर से ही राहुल के दीदार के लिए लोगों की भीड़ रास्ते पर जुटी हुई थी। दोपहर बाद दो बजे राहुल के पाकुड़ नगर से होकर विभिन्न कार्यक्रमों के करते गुजरने की बात कही गई थीं।
लेकिन वे बंगाल बॉर्डर से पाकुड़ के नसीपुर में एक जनसभा के दौरान लेट हो गए , और संध्या 6 बज जाने के कारण कार के अंदर ही बैठ कर पाकुड़ नगर से गुजर गए।
स्वाभाविक रूप से लोगों को निराशा हुई।
हँलांकि लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद वे आगे की यात्रा पर निकल गए।
राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं। उनके परिवार के इतिहास को देखते हुए उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। ऐसी उनकी यात्राओं की योजनाओं को बनाते समय उनके योजना कर्ताओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी यात्रा अधिकतम समय सूर्य की रोशनी में दिन में हो , तो ज्यादा से ज़्यादा समय तक वे अधिकतम लोगों से रूबरू हो सकें। क्योंकि जैसे ही सूर्य अस्त होगा उनकी सुरक्षा व्यवस्था उन्हें खुली गाड़ी में रहने की इजाज़त नहीं दे सकता। ऐसे में लोगों को निराशा नहीं होगी और जनता की नाराजगी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
लेकिन एक बड़े कार्यक्रम के दौरान , पाकुड़ की जनता घण्टों इंतज़ार के बाद एक बड़े और प्रिय नेता को देखने से बंचित रह गए।
अगर रात्रि विश्राम पाकुड़ नगर में होता तो सुबह सुबह यात्रा में आगे बढ़ने के दौरान आम जनता राहुल को देख भी पाते और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन को भी ज़्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
राहुल गांधी के ऐसे अव्यवहारिक कार्यक्रम बनाने वाले लोगों को ऐसी बातों पर ध्यान रखना मुझे लाज़मी जान पड़ता है।
खैर राहुल जी पाकुड़ आये , सुखद अहसास हुआ, लेकिन आम जनता अधिक से अधिक उन्हें नहीं देख पाई , इससे निराशा भी।
राहुल को न देख पाने की रही बेचैनी
सेजा फुटबॉल मैदान में हुई भाजपा दादपुर मंडल की बैठक
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी, दादपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवार की अध्यक्षता में सेजा फुटबॉल मैदान में आयोजित किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, लोकसभा के विस्तारक मनोज कुमार सिंह, विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव, बरहेट विधानसभा के विस्तारक इंद्रदेव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी।
बैठक में सर्वप्रथम वंदे मातरम का सामूहिक गायन के उपरांत विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं का परिचय एवं उपस्थित प्राप्त करते हुए मंडल के अंतर्गत 12 पंचायतों के 66 मतदान केन्द्रों पर संगठन के मजबूती पर बल दिया तथा मतदान केन्द्र समितियों की समीक्षा किया।
विधानसभा विस्तारक ने कार्यकर्ताओं को जहां काम-वहां हम की महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंचायत के सभी शक्ति केन्द्रो के प्रभारी का मनोनयन सर्वसम्मति से किया जो इस प्रकार हैं, दादपुर- गौतम रजक, कुमारपुर- अजीत रजक, कालिदासपुर- शंभू घोष, संग्रामपुर- ज्ञानेश्वर मंडल, नरोत्तमपुर- पवन कुमार साह, कोलाजोड़ा- रामजय मंडल, सोनाजोड़ी- मिथुन मंडल, शहरकोल- दीपक कुमार साह, मदन मोहनपुर- कृष्णा प्रमाणिक, जमशेरपुर- सुनीराम टुडू।
बैठक में उपस्थित लोकसभा के विस्तारक मनोज कुमार सिंह ने संगठनात्मक बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी मंडल के पदाधिकारियों एवं शक्ति केन्द्रों के प्रभारी का दायित्व बोध कराते हुए मतदान केन्द्रों पर संगठन के कार्य को पर प्रकाश डाला तथा पार्टी में संगठनात्मक गतिविधियों को मंडल में तेज करने का सुझाव देते हुए मतदान केन्द्रों पर पार्टी को सशक्त बनने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा आम जनों के लिए चलाए जा रहे हैं। कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों के संबंध में दादपुर मंडल के सभी पंचायतों के जनता जनार्दन को जानकारी देने का आह्वान किया। ताकि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजना का उन्हें लाभ मिल सके।
बैठक में दादपुर मंडल में श्रीराम मंदिर अयोध्या जी की पूजित अक्षत श्री रामजी की तस्वीर व आमंत्रण पत्र रामभक्तों के घर-घर जाकर वितरित करने, श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर व आयोजन सहित श्री राम जन्मभूमि के भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन करने हेतु रामभक्तोंको आमंत्रण देने पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में गंगा मुर्मू, विष्णु कुमार पाण्डेय, सुशांतो घोष, अजीत रजक, सुशांतो सिंह शंभू रजवार, संतोष कुमार, मधु राजवंशी, नेपाल रजवार, आनंदी रजवार, खगेंद्र रजवार, मुनीर शेख, लक्ष्मी देवी, रानी देवी, लाची देवी, सिंटू महतो, सोनाचांद राजवार, दिलीप गुप्ता, अनिल भंडारी, जितेन रजवार, परमेश्वर मरांडी, चंदन राजवार, बेबी देवी, लीलामुनि किस्कू, फुलमुनी मरांडी, कमला घटवार, रजीना मुर्मु, लट्टूमयी मरांडी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
रेलवे के पदाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
पाकुड़। 13434 डाउन मालदा टाउन-बेंगलुरू अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव मकर संक्रांति पर दिनांक 14 जनवरी 2024 को नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन तय किया गया है। इस कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री राव साहब दानवे पाटिल तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन सुनिश्चित है।
इस कार्यक्रम को लेकर रेलवे के सहायक अभियंता विश्वनाथ मंडल, क्षेत्र पदाधिकारी रामपुरहाट दिलीप कुमार चौहान, यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा, सहायक यांत्रिक अभियंता अभिषेक रंजन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता(कार्य) रामपुरहाट मुकेश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष-सह-ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय, सचिव राणा शुक्ला, ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे सचिव संजय कुमार ओझा, सुशील साहा, अनिकेत गोस्वामी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
प्लेटफार्म संख्या एक पर हावड़ा छोड़ पर खाली स्थान को देखकर कार्यक्रम का मंच बनाने का विचार किया गया है, जो विचाराधीन है। माननीय राज्य मंत्री राव साहब पाटील दानवे मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बाबूलाल मरांडी के द्वारा प्लेटफार्म संख्या दो पर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे प्रशासन के द्वारा शहर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। प्लेटफार्म संख्या दो पर उनके बैठने की व्यवस्था की जाएगी जो विचाराधीन है। कार्यक्रम के सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए यातायात निरीक्षक ज्योतिर्मयी साहा काफी तत्पर दिखे साथ ही कार्यक्रम में समय कोमनलुप लाइन को खाली रखते हुए सुरक्षा बलों के पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित किए जाने पर चर्चा की गई। इस क्रम में आगंतुकों की संख्या को देखते हुए किसी तरह की अनहोनी ना हो इस पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।
कांग्रेस नेता अर्धेन्दु गाँगुली ने गरीबों, वृद्धों के बीच वितरण किया गर्म कपड़े
पाकुड़। झारखंड में इन दिनों शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है, ऐसे में गरीब असहाय बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पाकुड़ प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र में आज कांग्रेस जिला महासचिव सह समाज सेवी अर्धेन्दु गाँगुली ने अपने आवास के समीप कालिकापुर में गरीब के घरों में जाकर करीब 150 लोगों को गर्म वस्त्र दिया।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता गाँगुली ने कहा कि अपने क्षेत्र में वार्ड में घूम-घूम कर जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म वस्त्र देने का काम करूँगा। इसके साथ ही जो बाकी बचे गांव के लोग हैं उन्हें भी शीघ्र ही घर घर जाकर गर्म वस्त्र देने का काम किया जाएगा, गर्म वस्त्र पाकर गरीब असहाय बुजुर्ग एवं दिव्यांग लोग काफी प्रसन्न दिखे।
गर्म वस्त्र वितरण होता देख लोगों ने कहा कि कम्बल वितरण कर सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय के चेहरे पर मुस्कान ला दी। कांग्रेस नेता अर्धेन्दु गाँगुली ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा। उन्होंने कहा अपने स्तर से कड़ाके एवं ठिठुरन को देखते हुए प्रत्येक साल कम्बल का वितरण किया जाता है।
उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की
पाकुड़। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी व जिले के सभी एमओ व एजीएम, डीएसडी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न एजेंडों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान उपायुक्त ने एनएफएसए, ग्रीन कार्ड, आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, मुख्यमंत्री दाल भात योजना, मोबाइल सीडिंग वितरण इत्यादि का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ईआरसीएमएस के तहत प्रखंडवार किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी एम. ओ. को निर्देशित किया कि जितने भी कार्डधारी है, सभी का वोटर आईडी कार्ड बना रहना चाहिए।
इसके अलावा उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा दिए जा रहे पेंशन योजना का लाभ यथा वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, एड्स पीड़ित, स्वामी विवेकानंद पेंशन, महिला सम्मान पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना व अन्य सामाजिक सुरक्षा जैसी पेंशन योजना की समीक्षा की।
उपायुक्त ने पेंशन का लाभ लेने के लिए योग्यता रखने वाले लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एम.ओ से समन्वय स्थापित कर पीवीटीजी राशन कार्डधारियों का लिस्ट लेकर अपने लिस्ट से कंपेयर करेंगे, और छुटे हुए पीवीटीजी परिवारों को आवेदन भरवाकर पेंशन योजना से आच्छादित करें।
गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी शुरू, उपायुक्त ने की बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी
पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इस दौरान समारोह की रूपरेखा बनायी गयी।
गणतंत्र दिवस के दिन पूर्वाह्न नौ बजे रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में सामूहिक रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली झांकियों के मद्देनजर बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागों का चयन करते हुए उनके संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देशों का पालन करते हुए झांकियां निकालने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा की बीते वर्ष बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्बंध में उन्होंने सभी विभागों के वरीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने प्रशासक, नगर परिषद को नगर की सफाई अभियान चलाकर 25 जनवरी तक संपन्न कर लेने का निर्देश दिया। उक्त क्रम में मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों एवं नालियों की सफाई, शहर के अंदर की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
25 जनवरी को सुबह छह बजे से नौ बजे तक एवं 26 जनवरी को सुबह छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक शहर में भारी वाहनों के आवागमन अवरूद्ध करने के लिए सहमति बनी। इसे सुनिश्चित करने के लिए एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में टीम गठित करने को कहा गया।
गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने वाले परेड के लिए 21, 22, 23 जनवरी को पूर्वाभ्यास किया जाएगा एवं अंतिम अभ्यास 24 जनवरी को संपन्न होगा। इस संबंध में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 26 जनवरी को संध्या 6 बजे से के.के.एम कॉलेज पाकुड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेंब्रम, उप विकास आयुक्त शाहिद अख्तर, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास समेत अन्य पदाधिकारी एवं जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन से संबंधित हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया
पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन से संबंधित हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों से हैंडस ऑन प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ईवीएम, वीवीपैट कनेक्ट करते हुए वोटिंग प्रक्रिया को सही से समझते हुए आम मतदाताओं को वोटिंग प्रक्रिया समझाने का निर्देश दिए। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर आमलोगों के बीच जागरूकता फैलाएंगे।
उक्त प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सह उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर एवं मोबाइल डेमोंस्टेशन वैन से संबंधित हैंड्स ऑन की विस्तृ
पाकुड़ प्रेस क्लब “पाकुड़” के पुनर्गठन को ले 4 फरवरी को लिया जाएगा फैसला
पाकुड़। पुराने समाहरणालय स्थित सूचना भवन के सभागार में रविवार को पाकुड़ प्रेस क्लब (पाकुड़) की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। वरिष्ठ पत्रकार कृपा सिंधु तिवारी बच्चन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से क्लब के संरक्षक राम रंजन कुमार सिंह, सचिव ललन झा, वरिष्ठ पत्रकार कार्तिक कुमार, मकसूद आलम एवं राजेश भगत शामिल हुए।
आयोजित बैठक में क्लब के गठन का पहला टर्म पूरा होने और नए सिरे से गठन करने को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान मौजूद सभी पत्रकारों से क्लब के पुनर्गठन को लेकर सलाह परामर्श लिया गया। बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों ने अपने-अपने अंदाज में क्लब के पुनर्गठन को लेकर बातें रखी। मौजूद सभी पत्रकारों से परामर्श के बाद निर्णय लिया गया कि क्लब के पुनर्गठन के लिए आगामी 4 फरवरी को बैठक होगी। जिसमें पुनर्गठन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
वहीं बैठक में कई नए सदस्यों ने निर्धारित शुल्क के साथ क्लब की सदस्यता ली। आगामी बैठक से पहले 28 जनवरी को हिरणपुर के रानीपुर में वनभोज के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने शामिल होने पर सहमति जताई।
बैठक में काजिरुल शेख, सतनाम सिंह, श्रीराम भगत, विनोद किशोर, बजरंज पंडित, संजय सिंह, स्वराज सिंह, अबुल काशिम, पंकज भगत, आकाश भगत, गुंजन साहा, प्रीतम सिंह यादव, बलराम ठाकुर, नंदकिशोर मंडल, विजय रविदास, सुष्मित तिवारी, विक्की सान्याल, पिंटू राय, अविनाश मंडल आदि मौजूद थे।
संवेदक संघ की हुई बैठक, नई कमीटी गठित
पाकुड़ जिला संवेदक संघ का एक बैठक आहुत देल दिग्गी पटाल पर किया गया। जिसमें पाकुड़ के छह प्रखंडों के सभी संवेदक गण उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता कलाम आजाद ने किया।
आज की बैठक में नया जिला कमिटी का चयन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष के रुप में जावेद अंसारी, सचिव जयंत कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष सोमनाथ हलदार, कमिटी के सदस्य दीपेंद्र नाथ दुबे, हबीबुर रहमान, देबू विश्वास, सुकुमार मंडल, रंजीत मंडल, अभय कुमार, सुजीत मंडल, आशीष रंजन, सुनिल मंडल, सुनिल साहा, रफी यूल इस्लाम, अकबर अली, अख्तर आलम निगरानी सदस्य के रुप में शाहिद इकवाल, घनश्याम मंडल, प्रवीन यादव, बलराम नाम, हीरालाल मंडल, दिलीप सिंह, साजिद अंसा
समशेरगंज कप 2023-24 मेगा फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकुड़ ने मारी बाजी
पलटन ब्रिज फीडर कैनल मैदान में शमशेरगंज कप 2023-24 मेगा फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट पाकुड़ एवं बरहमपुर के बीच मेगा फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया।
पाकुड़ टॉस जीतने के बाद बरहमपुर को पहले बल्लेबाज करने का मौका दिया। बरहमपुर टीम ने 20 ओवर में 175 रन बनाकर सीमट गयी। बरहमपुर टीम ने पाकुड़ टीम को जितने के लिए 176 रन का लक्ष्य दिया। झारखंड स्टेट और पश्चिम बंगाल के बीच काफी रोमांचक मेगा फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच हुआ। जिसमें पाकुड़ टीम की जबरदस्त जीत हुई।