Thursday, August 6, 2026
Home Blog Page 34

*कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, मोनिता कुमारी ने किया नेतृत्व*

पाकुड़। आज वार्ड संख्या 06, कॉलेज रोड स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव मोनिता कुमारी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कांग्रेस जिला महासचिव मोनिता कुमारी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान विशेष रूप से युवा वर्ग में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला,महिलाएं भी मईया सम्मान योजना का लाभ पाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
जनसंपर्क अभियान के बीच लोगों ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री तनवीर आलम जी की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता की भी प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि तनवीर आलम जी का धरातलीय जुड़ाव और जनसमस्याओं को लेकर सजगता ही कांग्रेस को जनता के और करीब ला रही है।
मोनिता कुमारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती है और गरीब, मजदूर, किसान तथा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस की नीति और सिद्धांत को अपनाएं और पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करें।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी साझा कीं, जिनके समाधान के लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर राजू पहाड़िया,कमल पहाड़िया,बापी पहाड़िया,बहादुर पहाड़िया,मुकेश सिंह, राकू सरदार,राकेश सरदार,सजल सरदार,अजय सरदार,श्रीमती नीलू सरदार, हसीना खातून,नूतन सिंह आदि मौजूद थे।

पाकुड़ में त्यौहार के आनन्द के बीच लगातार घुलमिल उपस्थित रहे प्रशासनिक अभिवावक डी सी और एस पी।

कहते हैं , जिस घर के अभिवावक सख़्त – नर्म और प्रेम के समान भाव के साथ परिवार के बीच सामंजस्य स्थापित कर सुख दुख में साथ खड़े रहते हैं , उस परिवार में कलह , क्लेश तथा द्वेष नहीं पनप सकता। पाकुड़ के प्रशासनिक अभिवावक द्वय डी सी तथा एस पी ने तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं साथ आम जनता के बीच त्यौहार के आनन्द को दिल खोल बाँटे। पूरा पाकुड़ आज एक परिवार सा त्यौहार मनाता दिख रहा था, और साथ में हमारे प्रशासनिक अभिवावक द्वय आम जनता और बच्चों के बीच उपस्थित रहे। इसी क्रम में शनिवार को बकरीद के मौके पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने गांधी चौक स्थित मस्जिद, मालपहाड़ी रोड स्थित कब्रिस्तान आदि मस्जिदों एवं चौक चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों को ईद उल अजहा की तहेदिल से बधाईयां दी। उपायुक्त ने कहा कि ईद उल अजहा में आपसी भाईचारे का खास महत्व है तथा लोग गिले- शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। ईद उल अजहा के इस खास मौके पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी मस्जिदों और चौक चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि लोग खुशी से बेफिक्र होकर पर्व मनाए। सभी बीडीओ, सीओ, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। विशेष मानिटरिंग के लिए जिला कंट्रोल रूम से गतिविधियों पर नजर रखे गए। जगह-जगह ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। अमन चैन के इस पर्व पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों को बधाई संदेश देकर उनके बीच शांति , सौहार्द और पर्व के उत्साह का संचार किया।

तनवीर आलम के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने की कार्यपालक पदाधिकारी संग वार्डो का निरीक्षण

पाकुड़:कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्री तनवीर आलम के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर अध्यक्ष वंशराज गोप द्वारा पाकुड़ नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार चौधरी से मुलाकात कर पाकुड़ नगर अंतर्गत कुछ वार्डो की समस्याओ के समाधान हेतु औचक निरीक्षण करने का आग्रह किया गया। जिसपर श्री चौधरी ने त्वरित निर्णय लेते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष के अनुसार वार्ड न 14,वार्ड न 6 वार्ड न 3 से जुड़ी समस्याओं को जाना, जिसमें मुख्य रूप से कूड़ा पाड़ा में पानी एवं नली की समस्या पर तत्काल निर्णय लेते हुए रोड किनारे बिछे पाइप लाइन कनेक्शन को दुरुस्त कर सभी में नल लगाने की बात कही ताकि लोगों को निरंतर पानी मिलती रहे और पानी की बर्बादी न हो,वही कूड़ा पड़ा,छोटी अलीगंज एवं नलपोखर में नए नाले के निर्माण एवं रिपेयरिंग हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं नगर अध्यक्ष वंशराज की मांग पर नल पोखर में सालों से बंद पड़े शौचालय को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया गया ताकि लोगों को सोच के लिए बाहर न जाना पड़े। इस कार्य हेतु वह उपस्थित लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सहराना करते हुए माननीय विधायक श्रीमती निषाद आलम,श्री तनवीर आलम जी का आभार व्यक्त किया।वही मुहल्लावासियों ने नगर अध्यक्ष वंशराज गोप,जिला महासचिव मोनिता कुमारी का धन्यवाद दिया। मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के कई पदाधिकारी
सहित आम लोग उपस्थित थे।

समर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप का समापन,खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना।

झारखंड वॉलीबॉल संघ एवं आर्ट ऑफ गिविंग के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल शिविर का समापन देर शाम हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवानिवृत रेल पदाधिकारी बी•पी• शर्मा,कनिय दूरभाष अभियंता पूर्व रेलवे पाकुड़-सह-खेल मार्गदर्शक संजय कुमार ओझा,अमर कुमार मल्होत्रा,जिला वॉलीबॉल संघ पाकुड़ के सचिव हिसाबी राय,सहसचिव अनिकेत गोस्वामी,पिंटू हजरा, वॉलीबॉल खेल प्रशिक्षक उजय राय, मुन्ना रविदास मौजूद थे।
प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक उजय राय के द्वारा खिलाड़ियों को वॉलीबॉल नियमों की जानकारी दी गई तथा लगातार दस दिनों तक संध्या प्रहर खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया लगातार दो घंटे चले इस प्रशिक्षण शिविर में स्पीड ट्रेनिंग,एंडोरेंश ट्रेनिंग, हर्डल्स जम्प ट्रेनिंग के साथ-साथ वॉलीबॉल एक्सरसाइज करवाया गया।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों को जिला वॉलीबॉल संघ के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र प्रदान कर एवं मालार्पण का सम्मानित किया।मौके पर उपस्थित सेवानिवृत्त रेल पदाधिकारी बी•पी• शर्मा ने कहा कि आप सभी प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ीगण जो इस प्रशिक्षण शिविर में सीखें है,आने वाले समय में अभ्यास भी जारी रखें ताकि भविष्य में आप एक अच्छे खिलाड़ी बनकर अपने जिला,प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी शिवम पंडित,आर्यन श्रीवास्तव,सोहन भगत,रोशन भगत,कन्हैया कुमार भगत,कपिल रजक,आर्यन कुमार,युवराय उपाध्याय,केतन भगत,कृष्णा कुमार ,जीत सरदार,कबीर सरदार,रोशन सरदार,अमन कुमार,कृष्णा भगत,सोमू भास्कर,सूरज पंडित,चंद्रो कुमार,ऋषि गुप्ता,अजनी कुमार मिश्रा सहित अन्य खिलाड़ीगण मौजूद थे।

संस्कृति समृद्ध बंगाली समाज में क्यों मनाई जाती है जमाई षष्ठी।

हिन्दू परम्पराओं में अनेक प्रकार के पर्व त्यौहार मनाये जाते हैं। हँलांकि हर प्रान्त एवं समाज में हर त्यौहार में भिन्नता होती है , साथ ही उसके पीछे कोई न कोई किंवदन्तियाँ होती हैं।
बंगला ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को बंगाल में तथा जहाँ जहाँ बंगाली समाज रहता है, वहाँ जमाई षष्ठी मनाई जाती है।
किंवदंती है कि एक लड़की अपने ससुराल में अपने कर्तब्यों का पालन , जैसे सास ससुर की सेवा तथा अन्य पारिवारिक जनों की सेवा नहीं करती थीं। इससे दामाद यानी लड़की के पति सहित सभी नाराज़ रहते थे। इसी से दुखी लड़की की माँ ने षष्ठी माता से मनोकामना की , कि उसकी लड़की अपने ससुराल वालों को अपने व्यवहार से खुश रखे और अपना घर सही से सम्भाले तथा खुशहाल पारिवारिक जीवन बिताये।
षष्ठी माता ने लड़की के माता की मनोकामना पूरी की, जिससे लड़की के पति सहित पूरा ससुराल वाले प्रशन्न हुए। इसी कारण लड़की की माँ ने षष्ठी ब्रत कर षष्ठी माता की पूजा की।
ऐसे भी बच्चों के जन्म के बाद छठे दिन छटी मनाई जाती है। यहाँ भी बच्चे के स्वास्थ्य एवं सफल जीवन की कामना करने की परंपरा और उद्देश्य रहा है। मतलब बच्चों के कल्याण के लिए माँ षष्ठी की पूजा की परंपरा हिन्दू संस्कृति में रही है।
इसी परंपरा के निर्वहन में अलग अलग प्रान्त और समाज में अलग अलग नियम तथा विधि रही है।
बंगला संस्कृति में दामाद और बेटी की सफल स्वस्थ जीवन के लिए लड़की की माँ षष्ठी पूजा करतीं हैं। इस दिन सास षष्ठी देवी को प्रसन्न करने के लिए षष्ठी पूजा करती हैं और अपनी बेटियों और दामादों के लिए सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मांगती हैं। दामाद को घर आमंत्रित किया जाता है और सास द्वारा तैयार शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन का शानदार भोज कराया जाता है। इसमें जमाई यानी दामाद को एक थाली में दर्जनों प्रकार के व्यंजन सास स्वयं तैयार कर परोसती है।

*कांग्रेस द्वारा कुड़पाड़ा (वार्ड-06) में वार्ड कमिटी का गठन, जनता की समस्याओं पर विशेष ध्यान*

पाकुड़ नगर के वार्ड संख्या 06, कुड़पाड़ा में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड कमिटी का गठन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला *महासचिव मोनिता* *कुमारी ने किया।* यह आयोजन पाकुड़ नगर एवं प्रखंड प्रवेक्षक श्री अशोक दास के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति रही। वार्ड के लोगों ने अपनी कई प्रमुख समस्याएं जैसे सड़क की खराब स्थिति, जलजमाव, पेयजल की कमी, वृद्धा पेंशन आदि से मोनिता कुमारी को अवगत कराया।
इस मौके पर मोनिता कुमारी ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याएं शीघ्र ही प्रदेश महासचिव माननीय श्री तनवीर आलम के समक्ष रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि श्री तनवीर आलम न सिर्फ पार्टी के एक वरिष्ठ और कुशल संगठनकर्ता हैं, बल्कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका समाधान निकालने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनका सरल स्वभाव और सेवा भावना उन्हें जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय बनाता है।
कार्यक्रम में लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने की अपील की गई और वार्ड कमिटी के नवगठित सदस्यों की घोषणा की गई। साथ ही पार्टी के आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गईl
इस दौरान श्रीमती नीलू सरदार,हसीना खातून,कल्लू सरदार,पप्पू सैनी, अख्तार अंसारी,रॉकी दास,पिंकी सरदार,माला पहाड़िया,राजू पहाड़िया, टुंपा सरदार,गुड्डू सरदार,रतन साहा आदि मौजूद थे।

सुधीर ने रक्तदान कर बचाई 17 वर्षीय बच्ची की जान

पाकुड़: सत्य सनातन संस्था के आह्रान पर शनिवार को कोर्ट कर्मचारी सुधीर कुमार सिंह ने रक्तदान कर 17 वर्षीय बच्ची खुशी पहाड़िया की जान बचाकर मानवता का परिचय दिया है। संस्था के जिला अध्यक्ष हर्ष भगत ने कहा कि शहर के किताझोर निवासी खुशी पहाड़िया बहुत की गरीब परिवार से है। वह अचानक बिमारी हो गई। बिमारी के ईलाज के लिए पड़ोस के मेघदूत घोष ने बच्ची को अस्पताल में भरती कराया था। चिकित्सकों ने ईलाज के दौरान बच्ची के शरीर में रक्त की कमी बताते ही रक्त उपलब्ध करने की सलाह दी। चिकित्सक के सलाह में मेघदूत ने रक्त के लिए संस्था से सहयोग की अपील की। संस्था के आग्रह पर न्यायालय कर्मचारी सुधीर सिंह ने पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में पहुंचकर बच्ची को रक्तदान किया। सुधीर ने बताया कि रक्तदान महादान है। इस कार्य कि लिए कभी पीछे नहीं रहेंगे। किसी का जान बचाना यह एक अच्छा मौका है। सुधीर ने रक्तदान के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर आगे आने की अपील की। संस्था के जिला अध्यक्ष ने कहा कि संस्था रक्तदान के प्रति लोगों को हमेशा जागरूक करती है। आगे भी इस कार्य को संस्था जारी रखेगा। रक्तदान महादान से इस कार्य के लिए सभी को आगे रहना चाहिए। रक्त मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने संस्था को धन्यवाद दिया है। मौके पर संस्था के अजय भगत, रक्त अधिकोष के नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

सुधीर ने रक्तदान कर बचाई 17 वर्षीय बच्ची की जान

सुधीर ने रक्तदान कर बचाई 17 वर्षीय बच्ची की जान

स्टेशन परिसर में बनेगा सेल्फी प्वाइंट एवं लगेगा एटीएम,किया गया स्थल निरीक्षण।

उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार के पहल पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व रेलवे हावड़ा राहुल रंजन के निदेशानुसार पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में सेल्फी प्वाइंट एवं यात्रियों तथा आमजनों को सुविधार्थ एटीएम के अधिष्ठापन हेतु पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में स्टेशन प्रबंधक, पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम,वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पूर्व रेलवे पाकुड़ परितोष रंजन,वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता (सा•) पूर्व रेलवे पाकुड़ राजू कुमार,कनिय दूरभाष अभियंता संजय कुमार ओझा,नगर परिषद के कनिय अभियंता संजीत मालतो,साहिद सिद्दीकी,ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन,हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय,सचिव राणा शुक्ला,सह सचिव सुशील साहा एवं अनिकेत गोस्वामी मौजूद थे।
जिला प्रशासन की ओर से नगर सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से नगर को सजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है,उसी क्रम में पाकुड़ रेलवे स्टेशन भी सुंदर एवं स्वच्छ दिखे इस हेतु उपायुक्त मनीष कुमार ने पहल किया है।जिसका असर भी अब दिखने लगा है।अपराह्न में जिला प्रशासन की ओर से नगर परिषद के कनिय अभियंता तथा रेल प्रशासन की ओर से के वरिष्ठ पदाधिकारी में संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया तथा संयुक्त जांच प्रतिवेदन बनाकर रेलवे के वरिय पदाधिकारी को समर्पित किया गया है।
जांचोपरांत स्टेशन प्रबंधक, पूर्व रेलवे पाकुड़ लखीराम हेम्ब्रम ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,पूर्व रेलवे हावड़ा के पत्र के आलोक में सेल्फी प्वाइंट तथा एटीएम कक्ष निर्माण हेतु संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया गया।जिसका संयुक्त जांच प्रतिवेदन बनाकर संबंधित रेल पदाधिकारी को भेजा जा रहा है।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण , अजहर इस्लाम भी हुए शामिल।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पाकुड़ रेलवे कॉलोनी स्थित सिद्धार्थ नगर में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर आमजनों सहित मोहल्ले वासियों में निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा के नेतृत्व में माल्यार्पण कर नमन करते हुए विश्व शांति की लिए प्रार्थना की।मौके पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पाकुड़ विधानसभा के प्रत्याशी रहे अजहर इस्लाम, भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय मौजूद थे।माल्यार्पण के क्रम में बुद्धं शरणं गच्छामि,धम्मं शरणं गच्छामि,संघं शरणं गच्छामि का उद्घोष किया गया।
इस अवसर पर अजहर इस्लाम ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा को ही बैसाख पूर्णिमा कहा जाता है।इस दिन महात्मा बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनीवन में ईसा पूर्व 556 में हुआ था।भगवान बुद्ध ने नई दिशा दी। भगवान बुद्ध ने छुआछूत सामाजिक बुराइयों की भावना को खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया। छठी ईशा पूर्व में भगवान बुद्ध ने धार्मिक सुधार आंदोलन का नेतृत्व किया।विश्व शांति अहिंसा और करूणू का संदेश दिया।निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा ज्ञान शांति और आत्मनिरीक्षण का प्रतीक है। लोग बहुत श्रद्धा पूर्वक मानते हैं।बुद्ध पूर्णिमा का पर्व उनके आदर्शों और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
आज का कार्यक्रम में सुशील साहा रूपेश मंडल मुरारी मंडल अनिकेत गोस्वामी निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद पिन्टू हाजरा मनोरमा देवी श्याम पोद्दार मिथिलेश मंडल अर्चना पोद्दार अल्पना मुखर्जी अधिवक्ता संजीत मुखर्जी मनीष कुमार पांडेय रणजीत राम सादेकुल आलम हरि नारायण साह धर्मेंद्र साह राजेश डोकानियां सादेकुल शेख संगीता साहा रिंकू दास मंगली दास रेखा रजक सावित्री राय जीतू सिंह अमित साहा मधुसूदन साह पुर्णेदु गांगुली बहादुर मंडल भुटू कुनाई कन्हैया रजक मौजूद थे।