झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में आज सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, पाकुड़ में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला,एसडीपीओ कुमार गौरव, डीईओ अनीता पूर्ति,प्रिंसिपल डॉ मनीष गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहें।डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने सुरक्षित बचपन कार्यक्रम के तहत बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव, बाल मजदूरी एवं विशेषकर पोक्सो एक्ट पर जानकारी दी गई जिसमें छात्राओं को बताया गया कि लड़का या लड़की दोनों पर समान रूप से पोक्सो एक्ट लागू होता है बशर्ते उनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो बच्चों को अच्छे एवं बुरे स्पर्श में अंतर पर बताया कि असहज एवं गलत व्यवहार महसूस होने पर चुप ना रहे,अपने भरोसेमंद को या अभिभावक को बताएं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए 1098 पर तुरंत कॉल करें या सूचना दें साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुर से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता पर विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान पोक्सो से संबंधित कई प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी गई।स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने बचपन बचाओ अभियान पर बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कई अधिकार दिए गए हैं जीने का अधिकार शिक्षा का अधिकार साथ ही बाल मजदूरी एक्ट के तहत 14 वर्ष तक के बच्चे या बच्चियों से ऐसा काम नहीं लिया जाय जिससे उनके स्वास्थ पर असर हो कानूनी अपराध है। एवं फैक्ट्री या बड़े कारखाना में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम लेना अपराध के श्रेणी में आता है। इस दौरान शिक्षकों से अपील की गई कि समय मिलने पर संविधान के प्रस्तावना एवं अनुच्छेद को जानकारी अवश्य दें।एसडीपीओ कुमार गौरव ने साइबर अपराध पर विस्तृत जानकारी दी जिसमें बताया कि अनजान लिंग पर क्लिक न करें कोई भी अनजान लिंक से कोई भी फोटो वीडियो डाउनलोड ना करें। अपना एकाउंट ,ओटीपी किसी से शेयर ना करें साथ ही डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों के संरक्षण के अधिकारों पर जागरूक किया साइबर सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया।डीईओ अनीता पूर्ति ने बताया ऐसा कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, साइबर अपराध जैसे घटनाओं से खुद को बचा सके। इसके लिए जागरूक रहें मजबूत रहें। ताकि समाज में इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। समेत बच्चों के अधिकार संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी।मंच संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया उन्होंने सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को उनके अधिकारों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया एवं जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल डॉ मनीष गुप्ता ने किया एवं इस तरह के कार्यक्रम पर अपने विचारों को रखा।मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका दीपानिता चटर्जी मधु रानी, हीरालाल साहा, छात्रा राधिका कुमारी, रिचा सिन्हा, प्रियांशी गुप्ता, गुलरोशन अली, अनिका नाज़ तानिया मंडल ,आकृति सिंह, अनाया भगत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मिलन कुमार मंडल, पिंकी मंडल खुदू राजवंशी, नीरज कुमार राउत समेत अन्य दीपा कुमारी नसरुद्दीन शेख एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।