Wednesday, October 28, 2026
Homeसमाचारडालसा द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत संत लुकास उच्च विद्यालय बेलपहाड़ी में...

डालसा द्वारा पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत संत लुकास उच्च विद्यालय बेलपहाड़ी में बच्चों के सुरक्षा संरक्षण एवं अधिकार पर किया गया जागरूक

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में आज पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत संत लुकास उच्च विद्यालय बेलपहाड़ी में सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में पोक्सो एक्ट के बारे में बच्चों के खिलाफ लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उनके अधिकार लैंगिक समानता और साइबर सुरक्षा के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान वक्ताओं लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू, स्थाई लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों को मोबाईल के द्वारा ऑनलाईन अनजान लोगों से दोस्ती न करने व उनके अपने व्यक्तिगत जानकारी/फोटोग्राफ्स शेयर न करने एवं यदि कोई व्यक्ति निजी विडियों या फोटोग्राफ्स की मांग करें तो अपने घर में अपने बड़े परिवारजनों को जानकारी दे। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बाल संरक्षण कानूनों, व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सतर्कता और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। कार्यक्रम में‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’, ‘कानून जानो, बचपन बचाओ’, ‘सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित बचपन’, ‘बोलो, बताओ, बचाओ’ तथा ‘न बाल विवाह, न बाल शोषण’ जैसे विषयों पर बच्चों को जागरूक किया। बाल संरक्षण एवं आपातकालीन सहायता हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करने की जानकारी दी गई।मौके पर विद्यालय के फादर फैलिक्स केरकेट्टा शिक्षक शिक्षिका डालसा के नंदलाल पाल पैरा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत समेत छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments