गंधाईपुर पंचायत के हरिगंज में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान राष्ट्रवादी नेता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बच्चे-बच्चियों को कलम और कॉपी भेंट कर शिक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। बच्चों से कहा गया कि खूब पढ़ें, मेहनत करें और अपने सपनों को पूरा करते हुए समाज व राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दें।
अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा है। उनका सपना था कि भारत का हर नागरिक आगे बढ़े और देश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए। आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को केवल याद न करें, बल्कि शिक्षा और संस्कार के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।
हाथ में कलम होगी, आंखों में बड़ा सपना होगा,
हर बच्चे के कदमों में भारत का भविष्य अपना होगा।
पढ़ेगा बच्चा-बच्चा, बढ़ेगा हिंदुस्तान,
यही है अटल जी के सपनों को सच्ची श्रद्धांजलि और राष्ट्र निर्माण का अभियान!
कार्यक्रम में रंकुश मंडल राहुल कुमार सिंह प्रदीप मंडल, उत्तम मंडल, रतन मंडल, मीरा मंडल, सूची मंडल एवं पारुल मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।राष्ट्रऋषि अटल बिहारी वाजपेयी जी को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
*अटल जी की पुण्यतिथि पर पिंकी मंडल ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बच्चों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित*
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....