पाकुड़िया (पाकुड़) संत जेवियर्स मध्य विद्यालय, बड़तला पलियादहा में पेरेंट्स डे के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सालभातोर मरांडी , झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष गेब्रियल मुर्मू, जिला सचिव राजकुमार भगत, पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भगत, प्रखंड अध्यक्ष जूलियस मरांडी, आदि द्वारा जैक बोर्ड द्वारा आयोजित वर्ष 2024-25 के परीक्षा में जिला टॉप रहे जोतन मुर्मू को लैपटॉप एवं उनके माता-पिता तलाकु हंसदा एवं जोहन मुर्मू को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि जोतन मुर्मू नर्सरी से आठवीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय में की, कक्षा नौ और दस की कोचिंग भी इसी स्कूल से प्राप्त की थी। बच्चों को अध्ययन अध्यापन के प्रति प्रोत्साहन हेतु उन्हें सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 के विद्यालय टॉपर छात्र सुजीत हेंब्रम को प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रामजी टुडू को विद्यालय सचिव दाऊद मरांडी के हाथों साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं और विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमशः मिलन सोरेन को तृतीय स्थान,वर्ग VI-VII में अभि मुर्मू (अंग्रेजी, गणित), राजमीला बेसरा (इतिहास), बलिराम हांसदा (विज्ञान), पसंजीत किस्कू (हिंदी) को सम्मानित किया गया। वर्ग IV-V में शिबराम सोरेन (हिंदी), प्रकाश टुडू (हिंदी, गणित), रोहित मरांडी (अंग्रेजी, गणित), प्रियंका मुर्मू (अंग्रेजी, गणित) तथा वर्ग V में सोलन बास्की (बांग्ला) को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह वर्ग IV-III में एजेकल हांसदा (हिंदी), पोलेन मुर्मू (अंग्रेजी, गणित), वर्ग II में रमेश मुर्मू (विज्ञान), अंशुमन मुर्मू (हिंदी), अनीशा किस्कू (अंग्रेजी, गणित) तथा वर्ग I में सिमोन मरांडी (अंग्रेजी, गणित) और ब्रिजेस्ट मुर्मू (हिंदी) को सम्मानित किया गया। वहीं एलकेजी – यूकेजी वर्ग में बिक्रम सोरेन एवं जिमी मुर्मू को भी परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।मौके पर संत जेवियर्स स्कूल के सचिव दाऊद मरांडी,एसएमएस स्कूल पथरडांगा के प्रधानाध्यापक सिलेस्टीन टुडू, क्रिस्ट एडवांटेज स्कूल पाथपहाड़ी के प्रधानाध्यापक जुलियास सोरेन, संत जोसेफ स्कूल सोगले के प्रधानाध्यापक मनोहर मुर्मू, ज्ञान विकास आवासीय विद्यालय बोलको के उपप्रधानाध्यापक सोलेमन मुर्मू, मर्शी डिवाइन स्कूल हुलियापाथर के प्रधानाध्यापक मनोज टुडू, न्यू चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल गणपुरा के प्रधानाध्यापक राजेश भगत समेत बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि मेधावी छात्रों को सम्मानित करने से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।