*पड़ेगी प्रचंड गर्मी, उत्तरी भूभाग में भूस्खलन से होंगे भारी नुकसान*
*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
03.06.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: ग्रीष्मऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : अधिक ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण
तिथि : तृतीया
दिन : बुधवार
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : शुभ
करण : वणिज/विष्टि
सूर्योदय : सुबह 05:15 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:45 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : वृष राशि में।
आज का चंद्रमा : धनु राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
मध्याह्न 12:00 से 1:30 बजे तक।
*————————*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज अधिकज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज प्रातः 5:58 से शाम 6:53 तक भद्रा रहेगा। प्रदोष व्यापिनी चतुर्थी तिथि लग जाने के कारण संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत आज ही होगा।आज चंद्रोदय रात्रि 9:27 बजे होगा।
*————————-*
*आज का खास:*
अधिक ज्येष्ठ मास (मलमास) की कृष्ण पक्ष प्रारंभ हो चुका है। आज तृतीया तिथि है। मलमास का यह दूसरा पखवाड़ा 15 दिनों का होगा। कहते हैं मलमास पूरी तरह से धार्मिक कार्यों एवं भगवान के कथा श्रवण तथा पुण्य कार्यों के लिए सुरक्षित एवं आरक्षित है। इस महीने अधिक से अधिक दान, पुण्य व धार्मिक कृतियों को संपन्न करके पुण्य का लाभ कमाना चाहिए। मलमास का यह दूसरा पखवाड़ा ग्रह-नक्षत्रों के कई शुभ एवं अशुभ योगों के साथ अपेक्षाकृत सुभिक्षकारक है। इसमें गर्मी बहुत ज्यादा पड़ेगी। इसके साथ ही यत्र-तत्र तेज आंधी तूफान के साथ बारिश भी होंगे। उत्तरी भूभाग पर भूस्खलन से भारी नुकसान की संभावना रहेगी। पूर्वी प्रांत में तनाव की स्थिति रहेगी। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि जनता जनार्दन को एक बार फिर झटका देगा। वहीं इस पक्ष में साग-सब्जी व अन्य खाद्य पदार्थों के मूल्य सामान्य रहेंगे। 15 जून के आसन्न मानसून पूर्व की अच्छी बारिश की संभावना है।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*