प्रेस विज्ञप्ति
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 का पहला चरण ‘विकसित भारत क्विज’ लाइव
30 सितंबर अंतिम तिथि, पाकुड़ के 15–29 वर्ष के युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील
पाकुड़, 14 सितंबर 2026।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD)-2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण के रूप में ‘Viksit Bharat Quiz’ MY Bharat Portal पर लाइव है।
जिला युवा अधिकारी, पाकुड़ श्री रविन्द्र मीना ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र युवाओं से अधिकाधिक संख्या में Viksit Bharat Quiz में भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि “VBYLD केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अपने विचार, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर है। पाकुड़ के युवाओं को इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए।”
VBYLD-2027 के चार प्रमुख Tracks
VBYLD-2027 के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने के लिए चार प्रमुख Tracks में अवसर प्रदान किया जा रहा है—
1. Viksit Bharat Challenge Track
2. Cultural Track
3. Innovation Track – Design for Bharat, Hack for Social Cause एवं Entrepreneurship
4. Viksit Bharat Youth Parliament
पहला चरण — Viksit Bharat Quiz
Viksit Bharat Challenge Track की चयन प्रक्रिया का पहला चरण Digital Viksit Bharat Quiz है। प्रतिभागियों को पहले MY Bharat Portal/Website/App पर Registration करना होगा। पंजीकरण के बाद 10 मिनट में 20 General Awareness Questions का Quiz पूरा करना होगा।
Quiz में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। जो युवा पहले से MY Bharat पर पंजीकृत हैं, उन्हें दोबारा Registration करने की आवश्यकता नहीं है।
Quiz के बाद चयनित प्रतिभागी 500 शब्दों के Viksit Bharat Essay Challenge में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात चयन प्रक्रिया Essay → District Championship → State VBYLD → National VBYLD के क्रम में आगे बढ़ेगी।
District से National तक पहुंचने का अवसर
VBYLD युवाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। जिला स्तर पर चयनित युवा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जिसके आधार पर आगे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों को अवसर मिलेगा।
जिला युवा अधिकारी श्री रविन्द्र मीना ने कहा कि “पाकुड़ के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। VBYLD उन्हें अपनी सोच और प्रतिभा को जिला स्तर से राष्ट्रीय मंच तक ले जाने का अवसर देता है। इसलिए प्रत्येक पात्र युवा इस अवसर का लाभ उठाते हुए Viksit Bharat Quiz में अवश्य भाग लें।”
MY Bharat पर ऐसे करें शुरुआत
पात्र युवा MY Bharat Portal पर जाकर Register Now के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। Mobile Number/Email के माध्यम से OTP Verification के बाद आवश्यक विवरण भरकर Registration पूरा किया जा सकता है। Registration के पश्चात Viksit Bharat Quiz में भाग लिया जा सकता है।
जिला युवा अधिकारी ने पाकुड़ के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, NSS/NCC इकाइयों, युवा क्लबों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य युवा संगठनों से अपील की है कि वे अपने संस्थानों के पात्र युवाओं को VBYLD-2027 की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा 30 सितंबर 2026 से पहले अधिकाधिक युवाओं का MY Bharat Portal पर Registration एवं Quiz में सहभागिता सुनिश्चित कराएं।
अधिक जानकारी एवं भागीदारी के लिए:
MY Bharat Portal: mybharat.gov.in
जारीकर्ता:
रविन्द्र मीना
जिला युवा अधिकारी
मेरा युवा भारत (MY Bharat)
पाकुड़, झारखण्ड