झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो कीउपस्थिति में मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों के हित में विधिक जानकारी दी गई।उक्त कार्यक्रम के तहत सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और प्ली-बार्गेनिंग जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।इस कार्यकम के उद्देश्य विचाराधीन कैदियों को राहत प्रदान करना है। जिसके माध्यम से उनके वाद के पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने समेत कानूनी सहायता प्रदान को लेकर जानकारी दी गई। इस शिविर का मकसद बंदियों को त्वरित न्याय दिलाने, उनके वाद की स्थिति बताने और उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ाने को लेकर बंदियों के हित में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने संयुक्त रूप से बंदियों के हित में निःशुल्क कानूनी सहायता एवं मध्यस्थता के बारे में वाद का निष्पादन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बंदियों के वाद से संबंधित बातों और समस्या को सुना गया। एवं मेडिकल शिविर द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार,डॉक्टर एस के झा,लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, एलएडीसीएस के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ,एवं गंगाराम टुडू समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारियों डालसा कर्मी नन्दलाल पाल एवं अन्य मौजूद रहे।