ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष-सह-भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय तथा सचिव राणा शुक्ला ने पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता में महाप्रबंधक,पूर्व रेलवे कोलकाता मिलिंद देउस्कर से उनके कार्य कक्ष में मिलकर की तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन सौंपने के क्रम में उप महाप्रबंधक प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता शिवराम मांझी मौजूद थे।
ईजरप्पा के तीन सूत्री मांग यथा रामपुरहाट से साहिबगंज नई मेमू ट्रेन का संचालन करने का मांग किया जो 13:15 पर रामपुरहाट से प्रारंभ होकर संध्या प्रहर साहिबगंज पहुंचे दूसरे दिन प्रातः साहिबगंज से 9 बजे प्रारंभ होकर तीनपहाड़-बरहरवा-पाकुड़-मुरारोई-रामपुरहाट चलाई जाने की मांग की है।
पूर्व में ही ईशाकपुर एलसी गेट नंबर 39 पाकुड़ वेस्ट केबिन तथा एलसी गेट नंबर आईसी और टुसी माल पहाड़ी अंतर राज्यीय रोड पर रोड ओभर ब्रिज के निर्माण की मांग की थी।पुनः उस मांग को स्मरण में दिया गया है। कोलकाता-काजीरंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस का पाकुड़ में ठहराव,प्रसिद्ध पत्थर व्यवसाय उद्योगपति लुतफल हक द्वारा पाकुड़ रामगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के पीने के पानी के लिए चार अनुदानित फ्रिज को रेलवे के हस्तांतरित करने की मांग की गई।पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो स्टैंड में हाईमास्ट लाइट तथा वीडियो वॉल लगाने की भी मांग की गई है।
इन सभी विषयों पर महाप्रबंधक पूर्व कोलकाता से लगभग 40 मिनट विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा के करने के उपरांत उन्होंने आश्वस्त किया कि मेरे क्षेत्राधिकार अंतर्गत जो कदम रेल यात्रियों को सुविधा हेतु उठाना पड़ेगा वह मैं करूंगा और कर भी रहा हूं। पाकुड़ में रेल यात्रियों के सुविधा के लिए रेलवे सजग है।रामपुरहाट से साहिबगंज तक रेलवे ट्रैक की व्यवस्था को देखते हुए उक्त रेल ट्रैक पर उक्त सवारी गाड़ी का परिचालन हो इस बावत मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता रौशन कुमार को समय सारणी निर्धारित करने का दिशा निर्देश दिया गया है। जल्द ही इसका निदान निकलेगा,कोलकाता- काजीरंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस के पाकुड़ में ठहराव हेतु कटिंग समय अनुसार निर्देश दिया गया है।ईशाकपुर एलसी गेट नंबर 39 वेस्ट केबिन रोड ओभर ब्रिज के निर्माण की जांचोपरांत स्वीकृति प्रदान की गई है,मगर मुरारोई-बरहरवा रेल खंड पर दो और अतिरिक्त रेल लाइन बिछाने की योजना है इस बाबत थोड़ा सा विलंब हो रहा है।रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार जल्द ही रोड ओवर ब्रिज के निविदा प्रक्रिया कर रोड़ ओभर ब्रीज का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा एलसी गेट नंबर आईसी और टुसी मालपहाड़ी अंतर राज्यीय रोड़ की पुनः जांच का आदेश दिया गया है।पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में वीडियो वॉल तथा हाई मास्टलाइट लगाने की अनुमति प्रदान की गई है।
पैसेंजर एसोसिएशन के अधिकारियों ने रेलवे महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, 3 सूत्री मांगों पर विचार की गुहार।
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....