Sunday, September 13, 2026
Homeशिक्षा*सीबीएसई के तत्वावधान में डी ए वी में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का...

*सीबीएसई के तत्वावधान में डी ए वी में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*

*रंजीव कुमार राज एवं अभिजीत रॉय ने शिक्षकों को दीं आधुनिक शिक्षण-पद्धतियों की जानकारी*

*प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने कहा—समय के अनुरूप शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण जरूरी*

पाकुड़। डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में शनिवार को एकदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को विकसित करना तथा उन्हें आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण-पद्धतियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में डी ए वी सी सी एल गांधी नगर के वरिष्ठ शिक्षक रंजीव कुमार राज एवं इलाइट पब्लिक स्कूल पाकुड़ के प्राचार्य श्री अभिजीत रॉय ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए विभिन्न नवीन तकनीकों, गतिविधियों एवं रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए कक्षा-कक्ष की विभिन्न चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर भी प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निरंतर सीखने, नवीन शैक्षणिक पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों का निरंतर क्षमता संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षित एवं अद्यतन शिक्षक ही विद्यार्थियों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान कर सकता है।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments