झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में सचिव प्रकोष्ठ में एक अहम बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला,बैंकों के अधिकारियों, स्थाई लोक अदालत के सदस्य समेत संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्याओं में बैंक से संबंधित मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। साथ ही पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। इस दौरान त्वरित न्याय दिलाने को लेकर कई कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन अधिक से अधिक संख्या में सुलभ और सरल तरीकों से हो सकें पक्षकारों को किसी भी प्रकार के समस्या का सामना न करना पड़ें। मौके पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य मो अबरारुल हक राजीव कुमार झा समेत बैंकों से संबंधित अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।