Sunday, October 18, 2026
Homeप्रेरकहर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत नगर परिषद पाकुड़ के वार्ड संख्या–11 की वार्ड पार्षद निभा देवी ने अपने वार्ड में घर-घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए आगामी 80 वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान महिलाओं,युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच तिरंगा वितरित किया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लेते हुए अपने-अपने घरों पर पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि “भारत का तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान, स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान तथा करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और आत्मसम्मान का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, संविधान के प्रति सम्मान तथा देश के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करने का एक जनआंदोलन बन चुका है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर पूरे सम्मान और ध्वज संहिता का पालन करते हुए तिरंगा अवश्य फहराएँ तथा आने वाली पीढ़ी को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दें।
कार्यक्रम के दौरान पूरे वार्ड में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गुंजायमान हो उठा। वार्डवासियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान से जोड़ेंगे तथा 80 वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाएंगे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments