झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ प्रखंड परिसर स्थित एंडेवर एकेडमी प्रोजेक्ट प्रयास पाकुड़ सेंटर में तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें छात्र छात्राओं को तंबाकू के नुकसान उनसे होने वाले गंभीर बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। तंबाकू का सेवन न करने को लेकर संकल्प लिया गया बीड़ी, सिगरेट,पान, गुटखा, खैनी, का सेवन नहीं करने एवं अपने दोस्तों परिवार समाज में तंबाकू के नुकसान , तंबाकू मुक्त घर कार्यालय संस्थानों को बनाने का संकल्प लिया गया साथ ही अपने स्वास्थ्य, अपने परिवार समाज और देश के बेहतर भविष्य का सभी ने एक जुटता के साथ प्रतिज्ञा ली। इस दौरान एंडेवर एकेडमी के शिक्षक संजय कुमार, पीएलवी नीरज कुमार राउत, छात्र छात्रा मौजूद रहे। वहीं महेशपुर प्रखंड के आस पास क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चन्दन कुमार रविदास ने लोगों को जागरूक की अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन के लिए तंबाकू छोड़ने की अपील की।