Saturday, July 18, 2026
Homeसमाचार*पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में सम्पन्न हुआ मासिक लोक अदालत*

*पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में सम्पन्न हुआ मासिक लोक अदालत*

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के अध्यक्षता में प्रभारी सचिव विशाल मांझी के देख रेख में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में सम्पन्न हुआ।आज के मासिक लोक अदालत में समझौते योग्य अपराध मामले, एनआई एक्ट से संबंधित मामले, बैंक वसूली, बिजली बिल, वैवाहिक विवाद राजस्व मामले, समेत अन्य सुलह योग मामले का निपटारा कराया गया। जिसमें नौ बैंचो का गठन किया गया जिसमें 150 वादों का निष्पादन किया गया एवं 20 लाख 82 हज़ार 874 रूपये का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास समेत न्यायालय कर्मी,अधिवक्ता वादी प्रतिवादी समेत अन्य मौजूद रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments