Thursday, May 28, 2026
Homeआध्यत्मिकआज का खास : आज है पुरूषोत्तमी एकादशी व्रत, तीन साल बाद...

आज का खास : आज है पुरूषोत्तमी एकादशी व्रत, तीन साल बाद बन रहा है खास संयोग

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
27.05.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: ग्रीष्मऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : अधिक ज्येष्ठ
पक्ष : शुक्ल
तिथि : एकादशी
दिन : बुधवार
नक्षत्र : हस्त
योग : सिद्धि/व्यतिपात
करण : विष्टि/वव
सूर्योदय : सुबह 05:18 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:42 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : वृष राशि में।
आज का चंद्रमा : कन्या राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
मध्याह्न 12:00 से 1:30 बजे तक।
*————————*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज अधिकज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज श्री पुरुषोत्तमी एकादशी व्रत है। आज रात्रि 8:26 पर चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
*————————-*
*आज का खास:*

आझ पुरुषोत्तमी एकादशी (पद्मिनी एकादशी) है। मलमास या अधिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुरूषोत्तमी एकादशी व्रत कहा जाता है। यह हर तीन साल में एक बार आता है। यह विशेष तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस व्रत को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

*पुरुषोत्तमी एकादशी का महत्वदुर्लभ संयोग:* यह एकादशी हर वर्ष नहीं आती है, बल्कि तीन वर्ष के बाद बाद अधिक मास (मलमास) में इसका संयोग बनता है।

*भगवान विष्णु की कृपा:* शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीहरि को अत्यंत प्रिय है। इस मास में किया गया व्रत, जप, तप और दान कई गुना अधिक फल प्रदान करता है। मनोकामना पूर्ति: मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments