Wednesday, October 7, 2026
Homeसमाचारसरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पाकुड़ में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ का...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पाकुड़ में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ का हुआ नाट्य मंचन

नमो सेवा संकल्प अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,पाकुड़ के परिसर में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ विषय पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नाट्य मंचन किया गया। बाल कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, संघर्ष, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हेमा कुमारी, कार्यक्रम के जिला संयोजक विवेकानंद तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, भाजपा नेत्री प्राची चौधरी, निधि गुप्ता,अविनाश पंडित एवं आचार्यगण मौजूद थे।
नाट्य मंचन के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को बाल कलाकारों यथा श्री मंडल,आयत अली,वृष्टि दास, कृतिका कर्मकार,आराध्या कुमारी,आरुषि गुप्ता, नेहा दास,पूर्णिमा घोष,राजवी सिंह, तृषा मंडल,स्नेहा दास, अनामिका मिश्रा,श्रुति मंडल, जयश्री,आरोही,मिनी सरकार ऋषिका दास,मौरी दास ने सहज एवं प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से इन योजनाओं के उद्देश्य तथा आम लोगों को मिलने वाले लाभों को सरल रूप में समझाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अविभावकों ने छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना की। नाट्य मंचन के माध्यम से जहां विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली, वहीं सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के संयोजक विवेकानंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा में शासन, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाने और उनके लाभ से लोगों को जोड़ने के विषय को बाल कलाकारों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
उन्होंने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पाकुड़ के प्रधानाचार्य, आचार्यगण एवं सभी बाल कलाकारों को रचनात्मक प्रस्तुति के लिए बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments