Wednesday, October 7, 2026
Homeसमाचारवरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम पर हुआ विधिक जागरूकता।

वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम पर हुआ विधिक जागरूकता।

*इशाकपुर पंचायत भवन में डीएलएसए द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 पर चलाया गया विधिक जागरूकता अभियान*
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ प्रखंड के इशाकपुर पंचायत भवन में वरिष्ठ नागरिकों का अधिकार और सम्मान में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी जिला मुख्यालय उज्जवल कुमार साहा, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख एलएडीसीएस सहायक गंगाराम टुडू समेत अन्य मौजूद रहे। डीएसपी जिला मुख्यालय उज्जवल कुमार साहा ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, कानूनी सुरक्षा अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण विचारों से उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख एवं एलएडीसीएस के सहायक गंगाराम टुडू ने कानून की जानकारी दी जिसमें माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों पर कई बिंदु पर जागरूक की। बुजुर्गों के प्रति अपने दायित्व को समझने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने उनके अधिकारों की रक्षा करने के साथ उन्हें देखभाल चिकित्सा समेत अन्य सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी।इस दौरान वक्ताओं ने आज के इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर अपने विचारों को रखा। इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर कहीं महत्वपूर्ण जानकारी दी इस दौरान मंच का संचालन किया। साथ ही बताया कि बुजुर्ग का अनुभव हमारी धरोहर हैं। उनके सेवा देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बुजुर्गों का बीपी शुगर समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई। मौके पर डॉ शेखावत शेख ,मो इमरान आलम,इशाकपुर मुखिया मिनाती देवी, आनंद कुमार,नजरूल शेख,शाफिकुल शेख,कैमुद्दीन विश्वास, अंजारुल शेख, मोताकब्बर शेख, नूरभानु बीबी,नेकाइल शेख,सैफुल शेख, फजर शेख, ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था के महावीर चौधरी समेत लगभग तीन सौ वृद्धजन एवं आम नागरिक पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मोकमाउल शेख एजारुल शेख, याकूब अली उपस्थित रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments