पाकुड़: सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और पोषणयुक्त आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में आज पाकुड़ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक (DS) डॉ. सोहेल अनवर ने अस्पताल के रसोईघर और विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गहन जांच की।
निरीक्षण के दौरान उपाधीक्षक डॉ. सोहेल अनवर ने स्वयं भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मेन्यू के अनुसार दिए जा रहे आहार का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर में साफ-सफाई, राशन की स्थिति और भोजन पकाने की प्रक्रिया को भी परखा।
इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर खाने के स्वाद, मात्रा और समय पर भोजन मिलने के संबंध में फीडबैक भी लिया।
*उपाधीक्षक डॉ सोहेल अनवर के मुख्य निर्देश:*
मरीजों को प्रतिदिन सरकार द्वारा निर्धारित मानकों और मेन्यू के अनुसार ही ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।
रसोईघर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और भोजन बनाने में शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही उपयोग हो।
भोजन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. अनवर ने संबंधित संवेदक (ठेकेदार) और स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला होने के कारण भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
*पाकुड़ सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. सोहेल अनवर ने की मरीजों को मिलने वाले भोजन की औचक जांच, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए सख्त निर्देश*
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....