Wednesday, October 7, 2026
Homeआध्यत्मिकआज का खास : आज है इन्दिरा एकादशी व्रत, अर्पण किए जाएंगे...

आज का खास : आज है इन्दिरा एकादशी व्रत, अर्पण किए जाएंगे एकादशी तिथि का श्राद्ध और तर्पण

*आज का खास अंक में पढ़िए…सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद*

*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
06.10.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: शरद् ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : आश्विन
पक्ष : एकादशी
दिन : मंगलवार
नक्षत्र : श्लेषा
योग : सिद्धि
करण : वव/वालव
सूर्योदय : सुबह 06:09 बजे।
सूर्यास्त : शाम 05:51 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : कन्या राशि में।
आज का चंद्रमा : कर्क राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 3:00 बजे से 4:30 बजे तक।
*———————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज आश्विन महीने के पितृपक्ष अर्थात् कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज इन्दिरा एकादशी व्रत है। आज एकादशी तिथि के श्राद्ध और तर्पण किए जाएंगे। आज रात्रि 11:38 पर चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
*———————-*
*आज का मौसम पूर्वानुमान:*

आज कहीं-कहीं तेज हवा चलेंगे। जहां-तहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है। इस बीच हवाएं भी चलेंगे।
*———————-*
*आज का खास :*

*सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद*

अभी आश्विन कृष्ण पक्ष चल रहा है। यह पक्ष पितृ पक्ष के नाम से जाना जाता है। इस पक्ष में अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध व तर्पण करने के साथ दान-पुण्य किए जाते हैं। वैसे तो पूरे पितृ पक्ष में श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य होते हैं। लेकिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं। पितरों के लिए पितृ अमावस्या कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है। खास कर इस दिन तर्पण और दान-पुण्य अन्य दिनों की अपेक्षा इस दिन कई गुना अधिक लाभ देते हैं।

*सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें तिल का दान*

हिंदू धर्म में तिल को पितरों का सबसे प्रिय अन्न माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तिल का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। तिल का दान पितृ दोष को दूर करने का एक प्रभावी उपाय माना जाता है। तिल का दान करने से घर में शांति और समृद्धि आती है। यह माना जाता है कि तिल का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सफलता मिलती है।

*सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें पिंडदान*

सर्व पितृ अमावस्या के दिन पिंडदान करने से व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि पिंडदान करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पिंडदान करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपने पितरों का ध्यान जरूर करें। ऐसा करने से जातकों को पितृदोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही पितरों के आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है।

*सर्व पितृ अमावस्या के दिन करें वस्त्र दान*

सर्व पितृ अमावस्या के दिन वस्त्र का दान करना उत्तम फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस अमावस्या तिथि के दिन जो व्यक्ति वस्त्र दान करता है। उसे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही दरिद्रता से भी छुटकारा मिल जाता है। बता दें, वस्त्र दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और वे अपने वंश पर आशीर्वाद बरसाते हैं।
*————————*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments