Sunday, November 22, 2026
Homeआध्यत्मिक*देवउठनी एकादशी पर सत्य सनातन संस्था ने कराया तुलसी विवाह, वैदिक मंत्रोच्चार...

*देवउठनी एकादशी पर सत्य सनातन संस्था ने कराया तुलसी विवाह, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा हरिण चौक*

–सात वर्षों से संस्था निभा रही धार्मिक परंपरा, पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण में शामिल हुए दर्जनों सनातनी….

पाकुड़ : भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के पावन अवसर पर शुक्रवार को देवउठनी एकादशी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सत्य सनातन संस्था की ओर से हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर भगवान की पूजा-अर्चना की गई। संस्था के कार्यकर्ताओं ने चुनरी और वस्त्र अर्पित कर आरती उतारी। इसके बाद विधि-विधान से तुलसी-शालिग्राम विवाह संपन्न कराया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

मौके पर संस्था के अभिभावक प्रदीप कुमार जायसवाल ने कहा कि देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है। पूजा-अर्चना और इस परंपरा के निर्वहन से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यह हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

संस्था के सचिव अजय भगत ने कहा कि सत्य सनातन संस्था पिछले सात वर्षों से लगातार तुलसी विवाह का आयोजन कर रही है। उन्होंने सभी सनातनी परिवारों से अपने घरों में भी श्रद्धा के साथ तुलसी विवाह आयोजित करने की अपील की, ताकि धार्मिक परंपराएं और संस्कार आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सकें।

मौके पर संस्था के संरक्षक सह अभिभावक विजय चांद चौधरी, मुकेश जायसवाल, हरिनंदन कुमार, सत्यम भगत, मिंटू गिरी, राजेश कुमार यादव, आगंतुक अतिथि विजय भंडारी सहित दर्जनों सनातनी उपस्थित रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments