Thursday, July 25, 2024
Homeशिक्षापाकुड़ "अमड़ापाड़ा " की सृष्टि प्रिया को महाराष्ट्र में मिला सम्मान ,...

पाकुड़ “अमड़ापाड़ा ” की सृष्टि प्रिया को महाराष्ट्र में मिला सम्मान , पाकुड़ भी हुआ गौरवान्वित।

झारखंड के पाकुड़ जिला अमड़ापाड़ा प्रखंड पोखरिया रोड निवासी संजय कुमार की पुत्री सृष्टि प्रिया ने महेशपुर के नवोदय विद्यालय से बारवीं पास कर दुमका के एस पी कॉलेज से बैचलर डिग्री ली। विद्याध्ययन के इस सफ़र ने रुख़ किया अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी हिन्दी विश्वविद्यालय का, और फिर अपनी मेहनत से रच दिया प्रखंड और जिला को गौरवान्वित करने वाला परीक्षा परिणाम का। आमड़ापाड़ा की सृष्टि प्रिया को महाराष्ट्र में किया गया सम्मानित , जिससे पूरा जिला सम्मानित महसूस कर रहा है।

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के हिंदी साहित्य विद्यापीठ के साहित्य विभाग में पढ़ने वाली सृष्टि प्रिया को बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय, अमरावती की ओर से मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना से सम्मानित किया गया। इस योजना के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक रुचि शिवलिहा एवं उप क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज इंगले द्वारा हिंदी विषय के परास्नातक पाठ्यक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सृष्टि प्रिया को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सृष्टि प्रिया ने हिंदी विश्वविद्यालय के हिंदी साहित्य विभाग के एम. ए. हिंदी साहित्य में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है। सृष्टि प्रिया ने कहा कि यह हम जैसे विद्यार्थियों के लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि झारखंड से आने वाले विद्यार्थियों को महाराष्ट्र में समानित किया जा रहा है। यह सम्मान हिंदी के भविष्य को उज्जवल करेगा। साथ ही बैंक की राजभाषा अधिकारी नंदिनी साव ने बताया कि सन 2006 से बैंक की ओर से हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस सम्मान योजना की शुरुआत की गई। यह सम्मान हिंदी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। सृष्टि प्रिया की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. धरवेश कठेरिया,हिंदी विभाग के अधिष्ठाता अवधेश कुमार शुक्ल एवं कुलपति कृष्ण कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह, सूत माला और अंग वस्त्र पहनाकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
शिक्षा के इस सम्मानजनक सफऱ में पाकुड़वासी की ओर से भी सृष्टि प्रिया को अशेष बधाई और जीवन में उच्चतम सफलता की शुभकामनाएं।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments