Saturday, November 28, 2026
Homeसमाचारदेवघर: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचे स्टार क्रिकेटर ईशान किशन, भोलेनाथ...

देवघर: बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पहुंचे स्टार क्रिकेटर ईशान किशन, भोलेनाथ के चरणों में टेका माथा

मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, बाबा से लिया आशीर्वाद; प्रशंसकों में दिखा उत्साह

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शुक्रवार को देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दरबार में माथा टेककर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

क्रिकेटर ईशान किशन के बाबा मंदिर पहुंचने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच क्रिकेटर की एक झलक पाने को लेकर उत्सुकता बनी रही।

बाबा बैद्यनाथ धाम में ईशान किशन की इस धार्मिक यात्रा की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले ईशान किशन ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर श्रद्धा और आस्था प्रकट की।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments