झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आज महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत दो अलग अलग स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत लीगल लिटरेसी क्लब आर के+2 उच्च विद्यालय महेशपुर एवं चंडालमारा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने छात्राओं को मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य के साथ कानूनी एक्ट पर विस्तृत जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 एवं नालसा के योजनाओं पर जागरूक किया गया। स्थाई लोक अदालत के सदस्य मो अबरारुल हक ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही बाल विवाह, बाल मजदूरी के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी इस दौरान दहेज प्रथा के खिलाफ, शिक्षा के अधिकार,साइबर फ्रॉड से बचाव पर जागरूक किया। मौके पर पंचायत के मुखिया सनमती मरांडी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स पिंटू मरांडी, मणिलाल हेंब्रम, प्रियंका हेंब्रम, उर्मिला हेंब्रम समेत विद्यालय के प्रिंसिपल शिक्षक शिक्षिका एवं छात्राएं मौजूद रहीं।