–सावन कार्यक्रम की समीक्षा के साथ संदीप त्रिवेदी उर्फ गुड्डू त्रिवेदी को श्रद्धांजलि, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर डॉ. मनोहर कुमार सम्मानित…..
पाकुड़ : सत्य सनातन संस्था की महत्वपूर्ण बैठक बीते रविवार की देर शाम अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष रंजीत चौबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की गतिविधियों, सामाजिक एवं सेवा कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संस्था की ओर से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
*पवित्र सावन कार्यक्रम की हुई समीक्षा*
बैठक में पवित्र सावन माह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्था के संपर्क प्रमुख पुरोहित रोहित दास के प्रति सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने वाले संस्था के सभी छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद एवं साधुवाद दिया गया। वहीं, रवि भगत के योगदान के लिए भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।
*सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने पर बनी सहमति*
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था से जुड़े सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को सामाजिक तथा सेवा कार्यों में अधिक से अधिक समय देना चाहिए। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों और आम लोगों तक सेवा का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले समय में सेवा गतिविधियों को और सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे ने कहा कि सत्य सनातन संस्था केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी संस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को मिलकर सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक संस्था की सेवा पहुंच सके।
*संदीप त्रिवेदी उर्फ गुड्डू त्रिवेदी को दी श्रद्धांजलि*
बैठक के दौरान संस्था के अभिभावक स्वरूप स्वर्गीय संदीप त्रिवेदी उर्फ गुड्डू त्रिवेदी के निधन पर सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया गया।
सदस्यों ने संदीप त्रिवेदी उर्फ गुड्डू त्रिवेदी की स्मृतियों को नमन करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
*विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को होगा शस्त्र पूजन*
बैठक में संस्था की छह वर्षों से चली आ रही विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित मंदिर के आंगन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा।
शस्त्र पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत संपन्न कराया जाएगा। पूजन में संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे, सचिव चंदन प्रकाश, उपाध्यक्ष गौतम कुमार सहित संस्था के अन्य इच्छुक सदस्य यजमान के रूप में शामिल होकर पूजन संपन्न कर सकते हैं।
शस्त्र पूजन की संपूर्ण जिम्मेदारी संस्था के संपर्क प्रमुख पुरोहित रोहित दास को सौंपी गई है।
संस्था के अध्यक्ष रंजीत चौबे ने कहा कि सनातन संस्कृति रही है कि शास्त्र के साथ – साथ शस्त्र की भी पूजन किया जाए इसी निमित्त संस्था यह कार्यक्रम विगत छः वर्षों से करते आ रही है। इस वर्ष भी संस्था विजयादशमी के उपलक्ष्य में महिषासुरमर्दिनी महामाया के विजयी उत्सव विजयादशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम करेगी
*डॉ. मनोहर कुमार को किया गया सम्मानित*
बैठक के दौरान संस्था के अभिभावक स्वरूप डॉ. मनोहर कुमार को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य मनोनीत किए जाने पर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
संस्था के संरक्षक नवीन कुमार सिंह ने डॉ. मनोहर कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इसके पश्चात शांति मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ बैठक का समापन किया गया।
*बैठक में ये सदस्य एवं अतिथि रहे उपस्थित*
बैठक में संस्था के संरक्षक नवीन कुमार सिंह, अध्यक्ष रंजीत चौबे, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, सचिव चंदन प्रकाश, कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर, राकेश सिंह, मुन्ना शर्मा, पुरोहित रोहित दास, गणेश शर्मा, विशाल भगत, रवि भगत, मिंटू गिरी, अमित साहा, सत्यम भगत, विक्की रजक, संतोष कुमार तथा आगंतुक अतिथि विजय भंडारी सहित अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई और सामाजिक सेवा, संस्कार, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।