Wednesday, August 19, 2026
Homeराजनीतिपाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव पद पर मोनिता कुमारी पुनः मनोनीत,...

पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव पद पर मोनिता कुमारी पुनः मनोनीत, प्रदेश नेताओं से की शिष्टाचार मुलाकात

पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव मोनिता कुमारी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी डॉ. श्री बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी जमील अख्तर तथा प्रदेश सचिव सह पाकुड़ विधानसभा प्रभारी ऐनुल हक अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। मौके पर डॉ. श्री बेला प्रसाद ने मोनिता कुमारी को पुनः पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव पद पर मनोनीत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि मोनिता कुमारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

वहीं, मोनिता कुमारी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments