*भगवान सूर्यनारायण आज बदलेंगे घर, शरद ऋतु का समापन और हेमंत ऋतु का होगा प्रारंभ*
*आंवला नवमी अर्थात् अक्षय नवमी कल मनाया जाएगा, आंवले के वृक्ष की होगी पूजा*
*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
17.11.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: शरद् ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : कार्तिक
पक्ष : शुक्ल
तिथि : अष्टमी
दिन : मंगलवार
नक्षत्र : धनिष्ठा
योग : ध्रुव
करण : विष्टि/वव
सूर्योदय : सुबह 06:37 बजे।
सूर्यास्त : शाम 05:23 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : तुला राशि में।
आज का चंद्रमा : मकर राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 3:00 से 4:30 बजे तक।
*———————–*
*आज का शिव वास:* श्मशान में। फल: मृत्यु तुल्य कष्ट।
*———————-*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। दिन में 12:17 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज वृश्चिक की संक्रांति है। दिन में 8:03 बजे सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान सूर्यनारायण के वृश्चिक राशि में गोचर करते ही शरद ऋतु का समापन और हेमंत ऋतु का प्रारंभ होता है। आज गोपाष्टमी व्रत है।
*———————-*
*भद्रा:* आज दिन में 12:43 बजे तक भद्रा रहेगा।
*———————-*
*पंचक:* आज से पंचक प्रारंभ हो रहा है। दिन में 12:07 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर करते ही पंचक लगता है। यह अगले 5 दिनों तक रहेगा। पंचक में नए कार्यों का शुभारंभ और दक्षिण दिशा की यात्रा की मनाही होती है।
*————————*
*आज का खास:*
आज वृश्चिक की संक्रांति है। प्रातः 8:03 बजे सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान सूर्य नारायण के तुला राशि में प्रवेश करते ही शरद ऋतु का समापन और हेमंत ऋतु का प्रारंभ होता है। आंवला नवमी अर्थात् अक्षय नवमी दिनांक 18 नवंबर दिन बुधवार को मनाये जाएंगे। अक्षय नवमी के दिन कुष्मांड अर्थात कोहड़ा (बथुआ) में रत्न आदि द्रव्य भरकर दान करने का विधान है। इस दिन आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने का विधान है।
*———————-*
आलेख…
*पं.चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श*
*संपर्क:9905507766*
*———————*