Wednesday, August 19, 2026
Homeशिक्षा*डीएवी में बाल संसद का गठन, दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ*

*डीएवी में बाल संसद का गठन, दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ*

स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल में बाल संसद के गठन के उपरांत शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ सदर के एस डी पी ओ श्री कुमार गौरव को आमंत्रित किया गया। एस डी पी ओ श्री गौरव जी, विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती एवं डी ए वी स्कूल दुमका के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शपथ समारोह की शुरुआत की।
बच्चों के जीवन कौशल विकास, नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता एवं विद्यालय प्रबंधन में सहभागिता के तहत विद्यालय परिसर में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव किया गया। इस चुनाव में विद्यालय को सुचारू रुप से चलाने हेतु हेडगर्ल, हेडबॉय, लिटरेरी सेक्रेटरी, हाउस कैप्टन, कल्चरर सेक्रेटरी एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आदि पदों में चुनाव हेतु बच्चों ने इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से अपना मत डाला। नव निर्वाचित हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने अपने पूरे टिम के साथ एस डी पी ओ, पाकुड़ सदर श्री गौरव कुमार के उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
अपने लघु संबोधन में अनुमण्डलीय पुलिस पदाधिकारी श्री गौरव जी ने बताया कि लोकतंत्र में चुनाव अत्यंत आवश्यक है। यह बाल संसद बच्चों का मंच है एवं इसके गठन से स्कूल में साफ सफाई, प्रार्थना सभा, खेल कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अनुशासन एवं नियमितता रहती है। उन्होंने सभी जितने वाले बच्चों को बधाइयां दी एवं बताया कि विद्यालय के ऐसे छात्र ही आगे चलकर नए भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
चुनाव में जितने वाले बच्चों में हेड बॉय आलोक दत्ता एवं अमन भगत रहे। वहीं हेड गर्ल में आहना बनर्जी एवं अद्वैता रंजन चुने गये। डिसिप्लिन इनचार्ज में अंश कुमार एवं इन्द्राणी ओझा का चयन किया गया। हाउस कप्तान में अर्चना कुमारी, प्रत्यूष आनंद, गणेश कुमार, सुकन्या कुमारी, कृतिका कृत, साक्षी कुमारी, सोनाक्षी प्रिया, दीप शिखा मौर्य चुने गए।
सभी हाउस के अलग अलग कल्चरर सेक्रेटरी में राशिदा रहमान, काव्या सिंह, कृष्ण कु भगत, पूर्वाशा मंडल चुने गए। लिटरेरी सेक्रेटरी में विष्णु कुमार, नीलिमा महाकुर, आस्था सिंह, एवं सृष्टि संभव चुनी गई। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी में पिहू कुमारी, जसवंती किस्कु, मनोज सोरेन, शाकम्बरी विद्यार्थी एवं वेलनेस कॉर्डिनेटर में अदिति टेबरीवाल, ऋचा मंडल, ज्योतरी मंडल एवं आदर्श कुमार चुने गये।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments