Monday, July 6, 2026
Homeस्वास्थगोपीनाथपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद...

गोपीनाथपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने सौंपा ज्ञापन

पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत गंधाईपुर पंचायत के में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग को लेकर आज जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने सिविल सर्जन एवं उपायुक्त महोदय को पत्र सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि गंधाईपुर पंचायत की जनसंख्या लगभग 7000 से अधिक है, लेकिन आज तक यहां उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को छोटी से छोटी दवा और इलाज के लिए भी पश्चिम बंगाल या पाकुड़ जाना पड़ता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जल्द से जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना बेहद जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
इस दौरान सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments