Thursday, May 21, 2026
Homeशिक्षा*डी ए वी स्कूल पाकुड़ में आयोजित समर कैंप का भव्य समापन*

*डी ए वी स्कूल पाकुड़ में आयोजित समर कैंप का भव्य समापन*

*तीन दिनों तक चला उत्साह, उमंग और प्रतिभा का महोत्सव*
पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन अत्यंत उत्साह रचनात्मक एवं आनंदमय वातावरण के साथ हुआ 18 मई से 20 मई तक चलने वाले इस समर कैंप के दौरान विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजन शारीरिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-कर कर भाग लिया एवं बहुत आनंद उठाया। एलजी एवं यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने आइसक्रीम स्टिक से सुंदर क्राफ्ट तैयार किया। कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की पत्तियों की सहायता से भगवान गणेश, चूहा, लोमड़ी आदि की आकर्षक आकृतियां बनाई। वहीं कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों ने आर्ट, ड्राइंग एवं मंडला आर्ट बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वर्ग षष्ठम से अष्टम तक के बच्चों ने शारीरिक खेलकूद, योग, ताइक्वांडो फूड विदाउट फायर, चित्रकला, हैंडीक्राफ्ट एवं अनेकों रचनात्मक कार्यक्रम में भाग लेकर आत्मविश्वास अनुशासन एवं टीम भावना का विकास किया। वर्ग पंचम से बारहवीं तक के बच्चों को भ्रमण हेतु वाटर पार्क ले जाया गया जहां बच्चों ने वाटर पार्क में स्विमिंग पूल का लुत्फ उठाया। समापन समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विश्वदीप चक्रवर्ती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को रचनात्मकता और नवाचार से जुड़े टिप्स भी दिए। समापन समारोह का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत, लघु नाटिका और भाषण रहे। बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया। प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि समर कैंप बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं, जो उनके भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने समर कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रशिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments