Saturday, May 16, 2026
Homeआध्यत्मिकचाचकी पंचायत के चाचकी गांव में निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, तैयारियों को...

चाचकी पंचायत के चाचकी गांव में निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

वैशाख माह के अंतिम दिन चाचकी पंचायत के चाचकी गांव में आयोजित होने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर कीर्तन को शांतिपूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों से सहयोग और आपसी सहमति बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन धर्म, आस्था, भाईचारा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी लोगों को मिल-जुलकर इस पावन कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए।
जानकारी के अनुसार भव्य नगर कीर्तन शनिवार, 16 मई को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाओं और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में समीर मंडल, निपेन मंडल, राजेश कोनाई, सीमा देवी, वापसी कोनाई, तेमु कोनाई, शरद कोनाई सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाने की अपील की। लोगों ने कहा कि “आपकी उपस्थिति ही हमारा सम्मान है।”
पूरे चाचकी गांव में नगर कीर्तन को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments