Monday, June 15, 2026
Homeशिक्षा*मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के बीच अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता संपन्न, विज्ञान प्रदर्शनी और रंगोली...

*मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के बीच अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता संपन्न, विज्ञान प्रदर्शनी और रंगोली में राज स्कूल के छात्रों ने दिखाया दम*


​समग्र शिक्षा, पाकुड़ के तत्वावधान में आज दिनांक 30.04.2026 को डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (राज स्कूल), पाकुड़ में एक भव्य अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (CM SOE) के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का बौद्धिक एवं मानसिक विकास करना है।
​पूर्वाह्न 09:00 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में जिले के तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों (District CM SOE, CM SOE Girls, और CM SOE KGBV) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनिता पूर्ति की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उनके साथ एडीपीओ (ADPO) श्री पीयूष कुमार और एपीओ (APO) श्री रघुवर तिवारी ने भी उपस्थित रहकर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
​प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण
जिला शिक्षा पदाधिकारी – सह – जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज के आयोजन में विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली, क्विज, निबंध और ऐंकरिंग (मंच संचालन) जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
​कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि मंच संचालन (ऐंकरिंग) का कार्य भी स्वयं विद्यालय के बच्चों द्वारा ही किया गया, जिसने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
​साइंस एक्सपो (विज्ञान प्रदर्शनी) और रंगोली प्रतियोगिता में राज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
​शिक्षकों का योगदान
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई के प्रिंसिपल श्री राजू नन्दन साहा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम शिक्षक सुप्रिय दत्ता, निर्मल ओझा, मृणाल कांति सरकार, राजदीप मिश्रा, अजीमुद्दीन शेख, रंजीत भगत, शिउली कुमारी, और मीना हेम्ब्रम आदि के सक्रिय सहयोग से तीनों विद्यालयों के बीच यह प्रतियोगिता अत्यंत पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था आयोजक विद्यालय द्वारा की गई थी।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिससे उनका मनोबल काफी ऊँचा हुआ।
​ज्ञात हो कि यह आयोजन एक व्यापक श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके तहत प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अगला आयोजन 8 मई और 15 मई 2026 को क्रमशः सीएम एसओई गर्ल्स और सीएम एसओई केजीबीवी में प्रस्तावित है।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments