Wednesday, September 30, 2026
Homeसमाचारप्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह ने की प्रेसविज्ञप्ति जारी,...

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह ने की प्रेसविज्ञप्ति जारी, नई कमिटियों के गठन की दी जानकारी।

प्रेस विज्ञप्ति

ज्ञान • एकता • अनुशासन

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, राँची

“अनुशासन • ज्ञान • एकता”

पत्रांक : JPSA/RNC/116/2026
दिनांक : 28 सितंबर 2026

जिला कार्यकारिणी के कार्यकाल समापन, आभार एवं नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया

झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, राँची द्वारा पाकुड़, साहेबगंज, जामताड़ा एवं गोड्डा जिला इकाइयों की वर्तमान कार्यकारिणी समितियों के निर्धारित कार्यकाल के सफल समापन के अवसर पर सभी जिलाध्यक्ष, जिलासचिव, प्रखंड पदाधिकारीगण एवं सम्मानित सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया जाता है।

आप सभी के समर्पण, सहयोग एवं संगठन के प्रति अटूट विश्वास से विद्यालयों के हित, अधिकार एवं सुरक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए। न्यायिक प्रयासों, सामाजिक सेवा, शैक्षणिक गतिविधियों एवं संगठन विस्तार में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

प्रमुख कार्य एवं उपलब्धियाँ

• विद्यालय हित में उच्च न्यायालय से संबंधित विधिक प्रयास।
• कोरोना काल में सेवा एवं राहत कार्य।
• छठ पर्व एवं बोल बम सेवा शिविरों का आयोजन।
• शिक्षक सम्मान एवं शैक्षणिक कार्यक्रम।
• पुस्तक मेला, ज्ञान-विज्ञान तथा सामाजिक गतिविधियाँ।
• निजी विद्यालयों के हित एवं संगठन विस्तार हेतु निरंतर प्रयास।

आगे की संगठनात्मक प्रक्रिया

सभी संबंधित जिला इकाइयाँ अपना अंतिम आय-व्यय विवरण एवं आवश्यक अभिलेख प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएँ तथा फाइल, रजिस्टर एवं अन्य संगठनात्मक दस्तावेजों के प्रभार हस्तांतरण हेतु तैयार रखें।

पूर्व कार्यकारिणी की अनुशंसा एवं सहमति के आधार पर सक्रिय, समर्पित एवं योग्य सदस्यों से नई जिला कार्यकारिणी के गठन/मनोनयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। प्रदेश पर्यवेक्षक की उपस्थिति में मनोनयन, पदाधिकारी प्रमाण-पत्र एवं शपथग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। आवश्यक विशेष आम बैठक (AGM) की तिथि पृथक रूप से सूचित की जाएगी।

प्रदेश एसोसिएशन को विश्वास है कि नई कार्यकारिणी पूर्व पदाधिकारियों के अनुभव एवं मार्गदर्शन को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सुव्यवस्थित बनाएगी।

सभी निवर्तमान पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अमूल्य योगदान के लिए प्रदेश एसोसिएशन हृदय से आभार व्यक्त करता है।

“एक मंच • एक आवाज • एक संकल्प • एक विश्वास”

सधन्यवाद।

रामरंजन कुमार सिंह
महासचिव
झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, राँची

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments