Friday, June 26, 2026
Homeसमाचारडी ए वी विद्यालय पाकुड़ में मादक पदार्थों का रोकथाम हेतु पुलिस...

डी ए वी विद्यालय पाकुड़ में मादक पदार्थों का रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल में मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम हेतु एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुमार गौरव के द्वारा एस एच ओ नगर थाना पाकुड़ श्री अनिल कुमार गुप्ता एवं उनके टीम की उपस्थिति में किया गया। विद्यालय के सभा भवन में उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ महोदय ने बताया कि किस प्रकार मादक पदार्थ युवा पीढ़ी के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक भविष्य को बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने बच्चों से खरीद फरोख्त और तस्करी से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के सख्त कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने, खेल कूद में भाग लेने और किसी भी प्रकार के दबाव या गलत संगति से बचने की सलाह दी।
पाकुड़ नगर थाना के एस एच ओ श्री अनिल कुमार गुप्ता ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और जनता को मिलकर काम करना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों से अपील की कि यदि उन्हें अपने आसपास मादक पदार्थों की खरीद बिक्री या संदिग्ध गतिविधि के बारे में पता चलता है तो 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित करें कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के साथ-साथ सीडीपीओ द्वारा सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कभी नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के जन संपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार यादव, वरीय शिक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह, श्री रतन कुमार पांडे, राजेंद्र सिंह बग्गा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments