*कल दिन मंगलवार से होगी छठ महापर्व की गिनती, जिन घरों में होंगे छठ वहां सुबह-शाम गाए जाएंगे लोकगीत*
*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
09.11.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: शरद् ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : कार्तिक
पक्ष : कृष्ण
तिथि : अमावस्या
दिन : सोमवार
नक्षत्र : स्वाती प्रातः 7:29 तक उसके बाद दिन भर विशाखा नक्षत्र।
योग : सौभाग्य
करण : नाग/किंस्तु
सूर्योदय : सुबह 06:33 बजे।
सूर्यास्त : शाम 05:27 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : तुला राशि में।
आज का चंद्रमा : तुला राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :* प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक।
*———————–*
*आज का शिव वास:* गौरी संन्निधौ। फल: शुभ।
*———————-*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष उद्याकालीन तिथि अमावस्या है। दिन में 11:32 तक अमावस्या तिथि रहेगा उसके बाद प्रतिपदा तिथि भोग करेगा। आज स्नान-दान की अमावस्या है। मध्याह्न काल से पूर्व प्रतिपदा लग जाने के कारण काशी को छोड़कर अन्यत्र सभी क्षेत्रों में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा आज ही मनाया जाएगा। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरुप की पूजा-अर्चना का विधान है। जैन धर्मावलंबियों के लिए आज महावीर स्वामी निर्माण दिवस है। आज रात्रि 2:41 बजे चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
*———————-*
*भद्रा:* आज भद्रा नहीं है।
*———————-*
*आज का खास:*
सूर्य उपासना, नेम-निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व छठ की गिनती 10 नवंबर दिन मंगलवार से प्रारंभ होगा। छठ महापर्व का नहाय-खाय 13 नवंबर दिन शुक्रवार को होगा। वहीं खरना 14 नवंबर दिन शनिवार को है। 15 नवंबर दिन रविवार को प्रथम अर्घ्य अर्पित किए जाएंगे। जबकि 16 नवंबर दिन सोमवार को प्रातः काल अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
*———————-*
आलेख…
*पं.चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श*
*संपर्क:9905507766*
*———————*