Friday, June 26, 2026
Homeसमाचारअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

झारखंड वॉलीबॉल संघ रांची के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पाकुड़ रेलवे मैदान में जिला वॉलीबॉल संघ पाकुड़ द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संघ के सचिव हिसाबी राय के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद निभा देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सम्मानीय अतिथि के रूप में सचिव संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) परितोष रंजन,अवर पुलिस निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल प्रभाकर चौधरी ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों के बीच खेल के बढ़ते उत्साह और प्रतिभा को नजदीक से देखा।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। तदोपरान्त सभी ने मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।प्रतियोगिता में कुल छः टीमों ने हिस्सा लिया,जिसमें जिला वॉलीबॉल संघ,हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब,डे बोर्डिंग क्लब,बैंक कॉलोनी,अंजना के खिलाड़ी ने खेल को रोमांचक बनाया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा की खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि मानसिक दृढ़ता,नेतृत्व क्षमता और अनुशासन भी सिखाते हैं उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
ई•आर•एम•यू•के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे ने कहा कि युवा खिलाड़ियों आत्मविश्वास टीम भावना और संघर्षशीलता प्रेरणादाई है।खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है बल्कि अनुशासन नेतृत्व और सामुहिकता का भी पाठ सीखाता है।मुझे पूरा विश्वास है कि पाकुड़ की यह प्रतिभाएं भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।
रोमांचक मुकाबले में डे बोर्डिंग एक और दो की दोनों टीमों ने बढ़त बनाते हुए फाइनल में प्रवेश किया जिसमें डे बोर्डिंग एक 16/25-15/13 विजय रहा।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक उजय राय,निर्भय सिंह,लाल्टू भौमिक, संजय राय,अविनाश पंडित,रातुल दे,कृष्णा घोष, युवराज उपाध्याय,कन्हैया भगत,रोशन भगत,सोहन भगत,चेतन भगत,अन्नया आशा,अंजली कुमारी मिश्रा, शिवम पंडित,स्वराज पंडित, शिवाजी शर्मा,ऋषि गुप्ता, कपिल रजक आदि सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments