Tuesday, August 11, 2026
Homeसामाजिक*चाँदपुर टोटो चेक पोस्ट पर कथित अवैध वसूली का मामला फिर गरम,...

*चाँदपुर टोटो चेक पोस्ट पर कथित अवैध वसूली का मामला फिर गरम, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग -पिंकी मंडल।*

*पाकुड़:-* चाँदपुर टोटो चेक पोस्ट पर कथित अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं अन्य गंभीर शिकायतों को लेकर मामला एक बार फिर चर्चा में है। शिकायतकर्ता जिला परिषद सदस्य 09 पाकुड़ पिंकी मंडल ने बताया कि इस संबंध में 04 जून 2026 को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी, पाकुड़ को लिखित आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। हालांकि, अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई या आधिकारिक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।इसी के मद्देनज़र 25 जून 2026 को पुनः उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ को विस्तृत आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने तथा मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की गई है।आवेदन में प्रशासन से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं कि यदि टोटो चालकों से किसी प्रकार का शुल्क लिया जा रहा है तो वह किस विभाग के आदेश पर लिया जा रहा है? उसका कानूनी आधार क्या है? तथा वसूली गई राशि किस मद में जमा की जाती है? साथ ही यह भी मांग की गई है कि यदि वसूली पूरी तरह वैध है, तो संबंधित आदेश और अभिलेख सार्वजनिक किए जाएँ?साथ ही श्रीमति मंडल ने बताया कि अधिकांश टोटो चालक कर्ज़ या किस्त पर वाहन खरीदकर दिन-रात मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और कानून के समान अनुपालन के लिए है। यदि कहीं नियमों का उल्लंघन हुआ है तो दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए और यदि वसूली वैध है तो उसका स्पष्ट आदेश जनता के सामने रखा जाना चाहिए।साथ ही पाकुड़ की जनता से जनहित के इस मुद्दे पर जागरूक रहने, तथ्यों के आधार पर प्रशासन से जवाब मांगने तथा गरीब मेहनतकश टोटो चालकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सहयोग करने की अपील की गई है।
“गरीब की आवाज़ भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी किसी और की। कानून सबके लिए समान होना चाहिए।” साथ ही पिंकी मंडल ने यह भी बताया कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आगे उनका संघर्ष जारी रहेगा।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments