Monday, September 21, 2026
Homeसमाचारस्थाई लोक अदालत से मिलने वाले जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों...

स्थाई लोक अदालत से मिलने वाले जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

* पिछले कई महीनों से चल रहे विधिक जागरूकता का बढ़ रहा दायरा। हर पहलू पर जागरूकता की दी जा रही जानकारी।

झालसा रांची के निदेर्शानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच पाकुड़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य, मो अबरारुल हक, राजीव कुमार झा, ब्रांच मैनेजर अनुरंजन आनंद, मुख्य रूप से मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने स्थाई लोक अदालत के महत्व एवं कानूनी जानकारी दी। स्थाई लोक अदालत के सदस्य द्वारा स्थाई लोक अदालत से से मिलने निःशुल्क कानूनी सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। मो अबरारुल हक ने स्थाई लोक अदालत के जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित कानूनी जानकारी दी, जिसमें विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कराने, बिजली, बीमा सेवा विवाद एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवाद का निपटारा पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं स्थाई लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने बताया कि गरीब, महिला, बच्चे, एससी, एसटी, दिव्यांग, समेत योग्य व्यक्ति बैंक संबंधित एवं सुलह योग्य मामलों का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान बैंकिंग सुविधाओं एवं सेवाओं पर विस्तृत जानकारी उपस्थित आमजनों को दी गई। मौके पर बैंक कर्मी, बैंक ग्राहकों एवं आमजन उपस्थित रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments