Friday, May 8, 2026
Homeसमाचारबाल आश्रय गृह, पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिरणपुर समेत दूर दराज...

बाल आश्रय गृह, पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिरणपुर समेत दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों पर नब्बे दिवसीय गहन आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में चल रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत बाल आश्रय गृह पाकुड़ एवं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिरणपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल आश्रय गृह पाकुड़ में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू, चाइल्ड कोऑर्डिनेटर पीसीआई यूनिसेफ के मो अनीस ने संयुक्त रूप से बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास और कानूनी अधिकारों का ज्ञान से अवगत कराया इस दौरान बच्चों से संवाद के जरिए आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन में रहने, आदर्श के बारे में बताते हुए लक्ष्य निर्धारित कर उज्जवल भविष्य के प्रति बच्चों को महत्वपूर्ण बात बताई गई एवं उचित मार्गदर्शन दिया गया। वहीं लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता मौलिक अधिकारी, मौलिक कर्तव्य समेत कानून के कई एक्ट के पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नालसा के योजना मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया गया। समाज के कुरीतियों के खिलाफ जागरूक की गई जिसमें डायन बिसाही, बाल विवाह, दहेज प्रथा घरेलू हिंसा, बाल श्रम जैसे अपराध और सजा के बारे में बताया गया। आज के इस कार्यक्रम के दौरान मेडिएटर सुमित्रा रानी सिंह, कोऑर्डिनेटर तालामय किस्कू, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मैनुल शेख, पिंकी मंडल, मोलिता कुमारी, विजय कुमार राजवंशी, नीरज कुमार राउत समेत संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापिका, शिक्षक, छात्रा एवं बाल आश्रय गृह पाकुड़ में कर्मी मौजूद रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments