Sunday, October 18, 2026
Homeसमाचारमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से अनुरोध: जिले में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र,...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से अनुरोध: जिले में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र, के.के.एम कॉलेज में मिले पीजी की सुविधा : शाहिद इकबाल

पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली एवं झामुमो पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इकबाल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से भेंट कर निवेदन किया। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को कहा कि इस कदम से पाकुड़ जिले के युवाओं, छात्रों और विदेश जाने वाले कामगारों हज करने वाले में एक नई उम्मीद जगेगी।
युवाओं को परेशानी जिले से बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा, हज करने और रोजगार के लिए विदेश जाते हैं, जिन्हें प्रक्रिया में देरी का सामना करना पड़ता है।
पासपोर्ट कार्यालय पाकुड़ में खुल जाने से लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से आग्रह किया गया कि पाकुड़ के.के.एम कॉलेज होने के बावजूद, यहाँ पीजी पाठ्यक्रम की सुविधा न होने से विशेषकर छात्राओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
छात्रों को पीजी करने के लिए दुमका (सिधू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय) या अन्य शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी और शिक्षा विभाग से कॉलेज में पीजी की कक्षाएं शुरू करने के साथ-साथ आवश्यक शिक्षकों के पद सृजित करने और इंफ्रास्ट्रक्चर (प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि) को बेहतर बनाने की आग्रह की गई है।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments