Thursday, March 26, 2026
Home Blog Page 31

पत्रकार हेल्पलाइन का हुआ विमोचन, 24 घण्टे करेगा काम।

*सुबे के मंत्री ने वर्किग जनर्लिस्ट ऑफ इंडिया के पत्रकार हेल्पलाइन नंबर का किया विमोचन*

*पत्रकारों को मदत के लिये चौबीस घण्टे काम करेगा हेल्पलाइन नंबर 7481969596 :अनंत तिवारी*

झारखंड के रांची स्थित ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आवासीय कार्यालय में वर्किग जनर्लिस्ट ऑफ इंडिया के झारखंड इकाई के द्वारा राज्य के पत्रकार की सहायतार्थ हेतू पत्रकार हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की है । जिसका बिमोचन सह शुभारंभ मंत्री आलमगीर आलम ने फोन घुमाकर किया । इस अवसर पर मंत्री श्री आलम ने कहा कि लोकतंत्र के चोथें स्तम्भ के रूप में काम कर रहे पत्रकारो को निष्पक्ष होकर काम करने के दरम्यान कभी-कभी कुछ तथाकथित व्यक्ति द्वारा वेवजह परेशान किया जाता है ऐसे में पत्रकार हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ होने से उसे तुरंत सहायता मिलेगी ओर उनको सही मार्गदर्शन मिलेगा । वही वर्किग जनर्लिस्ट ऑफ इंडिया झारखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार तिवारी ने कहा कि झारखंड का एक मात्र पत्रकारों का ट्रैड युनियन है जहाँ पत्रकारों के हर सुख दुख को संगठन न सिर्फ सुनती है बल्कि उसके हर सुख-दुख मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता है। साथ ही उनकी समस्या का समाधान करता है । उन्होने अन्य राष्ट्रवादी पत्रकारो को संगठन से जुड़ने की अपील की है । कार्यक्रम में मुख्यरूप से भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री व्रजेश कुमार उपस्थित थे। उन्होंने पत्रकार हेल्पलाइन नंबर को वर्तमान समय में आवश्यक कदम बताया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में असामाजिक तत्व पत्रकारों के ऊपर कई तरह के षडयंत्रों के तहत झूठे मामले में फसाने का काम कर रहे हैं।हेल्पलाइन नंबर से ऐसे पत्रकारों को मदद मिलेगा।
मौके पर डब्ल्यूजेआई संगठन मंत्री विश्वनाथ भगत ,मंत्री अजय पांडेय, देवघर जिला संयोजक अनुज भोक्ता, सुनील कुमार सिंह, पत्रकार एल के साहू, सिमा कुमारी, रंजना शरण, संजय चक्रवर्ती, सुनील कुमार, सुबोध यादव, रामाशंकर प्रसाद समेत कई पत्रकार उपस्थित थे ।

पाकुड़ की आवाज़ को शब्द देने के एक वर्ष हुआ पूरा , मनाया गया स्थापना दिवस।

पाकुड़ यूँ तो पत्थरों के लिए मशहूर रहा , अब कोयले ने भी इसमें अपना स्थान बनाया है। बाँकी कई और कारणों से पाकुड़ चर्चे में समय समय पर आता रहा, लेकिन साहित्यकारों तथा कलाकारों के साथ कई सकारात्मक सृजन के लिए भी पाकुड़ चर्चा का विषय रहा है, इसमें पत्रकारिता ने भी अपनी उपस्थिति बनाये रखी है।
ठीक एक वर्ष पहले एक सकारात्मक ऊर्जा ने कुछ लोगों में उबाल ली , और एक गहरी प्रसवपीड़ा ने दो अखबारों को जन्म दिया। पत्रकारिता ने वर्षों बाद अँगड़ाई ली तथा पाकुड़ की आवाज़ को पाकुड़ की धरती से शब्द मिलने शुरू हुए।
बुधवार को पाकुड़ जिला से प्रकाशित अख़बार झारखंड नामा पाक्षिक अख़बार और जागता झारखंड दैनिक अख़बार का पहला स्थापना दिवस पाकुड़ बैंक कॉलोनी स्तिथ स्टेडियम मे मनाया गया इस स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि के रूप मे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ दयानद आज़ाद रहे मुख्य अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया साथ साथ मंचासिन अतिथियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस स्थापना दिवस के अवसर सभी ने झारखंड नामा पाक्षिक अख़बार और जागता झारखंड दैनिक अख़बार के प्रति अपनी शुभ कामनाये दी और निरंतर इसी प्रकार आगे बढ़ने की और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए धन्यवाद दिया इस अवसर पर प्रभात खबर जिला ब्यूरो रमेश भगत, लोजपा के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, जनता दल (यू) जिला अध्यक्ष गौतम मंडल सामाजिक कार्यकर्त्ता विक्रम मिश्रा पत्रकार अविनाश मंडल, प्रीतम सिंह यादव, वरिष्ठ पत्रकार मकसूद आलम, जयदेव कुमार, बलराम ठाकुर सभी ज़िलें से आये हुए जिला ब्यूरो संवाददाता एवं झारखंड नामा के सह संपादक एवं जागता झारखंड प्रधान संपादक अहसान आलम एवं संपादक डॉक्टर कृपा शंकर अवस्थी मौजूद थे

विकास की राह पर एक और कदम,प्रधानमंत्री मोदी ने मल्टी कार्गो टर्मिनल का किया उद्घाटन । देश के कई रेल प्रोजेक्ट का ऑनलाइन देश को किया समर्पित।

कोल ट्रांसपोर्टेसन में आएगी गति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत पाकुड़ में मल्टी कार्गो टर्मिनल का ऑनलाइन उद्घाटन किया। पचवारा सेंट्रल कॉल ब्लॉक के साथ हुई एमडीओ दिलीप बिल्डकॉन के अधिकारी और हावड़ा रेल मंडल के अधिकारियों के मौजूदगी में पाकुड़ में लोटामारा गांव में स्थित रेलवे सेटिंग में पीएम ने ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर कैंपस से स्विच ऑन कर उद्घाटन किया। इस मौके पर डी बी एल के वाइस प्रेसिडेंट बृजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गति शक्ति मल्टी मॉडल स्कीम का रिव्यू में पाया था कि कई रेलवे प्रोजेक्ट छोटे-छोटे इश्यू के कारण लेट हो रहे हैं। पीएम ने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से फास्ट ट्रैक पर लाने में डीबीएल के रेलवे सेटिंग का चयन किया है । अब हम नेक्स्ट फाइनेंशियल ईयर से हम 7 मिलियन टन कोयले का ट्रांसपोर्टेशन करने में कामयाब होंगे ।इस मौके पर हावड़ा रेल मंडल के रामपुरहाट एरिया मैनेजर की मकाल राज ने कहा कि रेलवे रैक से कोयला पंजाब को भेजने में रेलवे को हर महीने एक करोड़ 20 लाख का रिवेन्यू पाकुड़ से मिल रहा है। अब हर दिन दो से चार रैक कोयला भेजकर रेलवे को तीन से चार करोड़ का रेवेन्यू हर महीने प्राप्त होगा ।उन्होंने बताया कि पाकुड़ टर्मिनल से आने वाले दिनों में लोगों को रोजगार मिलेगा और देश को करीब 5000 रेवेन्यू प्राप्त होगा। 10 से 15 मिलियन टन कोयला का ट्रांसपोर्टेशन यहां से होने से रेलवे को दोगुना रेवेन्यू की आमदनी होगी ।अब आने वाले दिनों में यहां से प्रतिदिन 6 से 7 रैक कोयला पंजाब भेजी जाएगी। डी बी एल के जीएम राधा रमन राय ने कहा कि हमारी कंपनी को गति शक्ति की श्रेणी में लाया गया है, अब काफी तेजी से ट्रांसपोर्टेशन करने में हमें सफलता मिलेगी। रैक कि कमी के कारण पंजाब को भरपूर मात्रा में कोयला हम नहीं दे पाते थे। अब आने वाले दिनों में चार पांच से छ रैक कोयला हर दिन भेजा जाएगा और पंजाब तक कोयला पहुंचने में चार दिन से कम समय भी लगेगा। अब कंपनी का बिजनेस भी बढ़ेगा ,आने वाले दिनों में प्रतिदिन 10 मिलियन टन का कोयला मिलने के बाद यहां से 7 से 8 रैक रेगुलर कोयला प्रतिदिन भेजा जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को रामबालक महतो ,विश्वजीत मंडल, शशि रंजन ,अमन कुमार, एसपी सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर संजय दास, राधेश्याम कुमार सहित कई डीबीएल के एम्पलाई मौजूद थे।

महिला दिवस पर रक्तदान कर अपने ममत्व के विशाल हृदय से रूबरू कराया शिक्षिका ने।

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एलिट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनुपमा ने किया रक्तदान*

पाकुड़:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को सत्य सनातन संस्था के आह्वान पर एलिट पब्लिक स्कूल,पाकुड़ के प्राचार्या ने किया रक्तदान
संस्था के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर स्वेच्छा से पाकुड़ के सीबीएससी मान्यता प्राप्त +2 स्कूलों में एकमात्र एलिट पब्लिक स्कूल की महिला प्राचार्या ने संस्था से संपर्क कर कहा कि मैं आज के इस ऐतिहासिक दिन जो महिला के संरक्षण से पूरे विश्व में महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा है तो मेरे लिए ये सौभाग्य होगा की मेरा रक्त आज के दिन किन्हीं जरूरतमंद को मिले और उसका जान बच सके संस्था ने इनकी भावना का कद्र करते हुए रक्त अधिकोष में कार्यरत कर्मचारी से संपर्क किया एवं रक्तदान करवाने का आग्रह किया विदित हो कि आज महाशिवरात्रि हैं और इस पावन अवसर पर भी उक्त प्राचार्य ने अपना उपवास तोड़कर पुराना अस्पताल स्थित रक्तकोष अधिकोष में उपस्थित होकर रक्तदाता ने रक्तदान किया रक्तदाता का यह पहला रक्तदान हैं और उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूँ।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रंजित कुमार चौबे उपाध्यक्ष गौतम कुमार जिला अध्यक्ष राहुल आग्रह पर अगंतु अतिथि स्वरूप शिक्षक विजय कुमार भंडारी तथा पत्रकार रूपेश कुमार साह सहित नवीन कुमार और पियूष कुमार अपस्थित रहे।

महिला दिवस पर भी छूट गई संध्या के दर्द की कहानी , क्या उसके जीवन में कभी सवेरा आएगा ?

हाँ हाँ उसका नाम संध्या सरकार है। संध्या अपने नाम के अनुरूप संध्या वर्ण की है, और उसकी जिंदगी की कहानी भी कालिमा और अंधकारमय है।
आप जब कभी दिन निकलने के बाद पाकुड़ के राजापाड़ा में स्थित ऐतिहासिक नित्य काली मंदिर में जाएं तो अपने आप में बड़बड़ाती हुई संध्या अपने हाथ में झाड़ू थामे मंदिर प्रांगण की सफाई करती मिल जाएगी। उसका बड़बड़ाना माँ नित्य काली से प्रार्थना भी हो सकती है, लेकिन लोग उसे मानसिक रूप से असंतुलित कहते हैं। लेकिन उसकी सफ़ाई करने की धुन में चलती झाड़ू कहीं असन्तुलित नहीं दिखती। पूरा मंदिर प्रांगण संध्या की चलती झाड़ू से सुबह के उजाले की तरह चमचमाता दिखता है।
माँ काली के मंदिर को हर सुबह चमक परोसने वाली बेचारी संध्या के माता पिता नहीं हैं। भाई बहन , परिवार नाम का कोई गम और खुशी बाँटने वाला भी संध्या के जीवन में नहीं है। हाँलाकि कुछ पूछने पर बहुत कुछ तारतम्यता में बता भी नहीं सकती बेचारी। ऐसा लगता है मानो उसकी आँखें कुछ पूछने पर कह रही हो—-
” दुख ही जीवन की कथा रही, क्या कहूँ जो अब तक नहीं कही ”
महाशिवरात्रि और महिला दिवस पर भी इसकी और किसी की नज़र नहीं गई। ईश्वर तो नाराज़ ही होंगे शायद , लेकिन ईश्वर ने अपने आँगन में इसे जगह दी है।
ईश्वर ने इस नित्यकाली मंदिर के पुजारी को इसके प्रति दया का ऐसा भाव दिया है कि प्रतिदिन मंदिर में झाड़ू लगाने के एवज़ में उसे तीस रुपये और अपने घर में दोनों वक़्त का भोजन पंडित भरत भूषण मिश्र जी देते हैं।
किसी बड़े दिल के व्यक्ति ने उसे अपने खाली घर में रहने को जगह फ़िल्वक दे रखा है , लेकिन ये उसे कब तक उपलब्ध है , या तो भगवान जाने या फिर वक़्त।
आज महिला दिवस पर पंडित जी ने उसकी ब्यथा और अनिश्चितता भरी जिंदगी पर मुझसे कहा कि अगर सरकार संध्या सरकार को रहने के लिए जमीन और घर उपलब्ध करा दे तो शायद उसकी अनिश्चित जिंदगी को एक निश्चितता मिल जाय। सम्भव है कि इससे उसे जीने का ऐसा बहाना मिल जाय , कोई उसी के तरह बेघर उसका हाथ थाम कर साथ जीने मरने की कसम खा ले।
बचपन में मुझसे पढ़ने वाले पंडित जी ने मुझसे उसके लिए कुछ ऐसा करने को कहा कि उसकी जिंदगी संवर जाये।
मैं अपनी नॉकरी गवाँ चुका पत्रकार ठहरा। मैंनें पंडित जी से इसकी कहानी को अपने पेज़ पर शब्द देने का वादा किया।
जो भी हो , लेकिन संध्या जैसी लड़कियों की कहानी को अगर महिला दिवस के दिन भी जगह नहीं मिलती, तो दुखद है।
आज की पत्रकारिता को जब अर्श और फर्श में अंतर नहीं दिखता तो , पत्रकारिता से आशा रखना भी बेमानी होगी।
खैर जिस आँगन में संध्या सफाई करती है , वो आँगन करुणामयी माँ नित्यकाली का है। एक न एक दिन संध्या के जीवन में भी सवेरा जरूर आएगा , भोर होगी।

पेयजल समस्या दूर होने पर बंधी आस, शायद अब जल्द हो इंतजार ख़त्म

*पानी की किल्लत दूर करने के लिए पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पदाधिकारी को दिया निर्देश:शाहिद इक़बाल*

*बंगाल से पम्प हाउस में बिजली जुड़ते ही पाकुड़ में पेयजल का किल्लत समाप्त हो जाएगा: शाहिद इक़बाल*

पाकुड़: पेेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर से झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल एवं झामुमो नेता विकास साहा ने मिलकर पाकुड़ शहरी जलापूर्ति योजना कार्य मे प्रगति लाने हेतु आवेदन दिया ताकि इस योजना से जनता लाभ उठा सकें। विदित हो कि उक्त योजना से सम्बंधित बिजली का कार्य भी पूरा हो चुका है एवं अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई है। कुछ त्रुटी बची हुई है बिजली का आवेदन कर दिया गया है, बंगाल से बिजली नहीं जोड़ी गई है। बिजली जोड़ते ही शहर में पानी का किल्लत से जनता को निजात मिल जायेगा। पेेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर के समक्ष यह बातें रखी गई मंत्री महोदय ने कहा कि पाकुड़ में पानी का किल्लत गर्मी में होने नहीं दूँगा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उक्त विषय पर अधिकारियों से बात भी किये।
पाकुड़ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पानी का अस्तर बहुत ही नीचे चला गया है फलस्वरुप पानी की किल्लत सदैव बनी रहती है गर्मी के मौसम में जनता अत्यंत परेशान हो जाती है।

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने कहा कि फरक्का गंगा फीडर कैनल से पाकुड़ शहरी क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति योजना का शिलान्यास वर्ष 2011 में तत्कालीन मंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा शिलान्यास किया गया था उस समय तत्कालीन उपायुक्त डॉ सुनील कुमार सिंह एवं नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अर्धेन्दू गाँगुली उपस्थित थे। पाकुड़ के शहरी क्षेत्र के आम जनता को जलापूर्ति में किसी प्रकार का कमी ना हो।
अत्यंत विलंब होने के कारण झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इक़बाल ने पुनः तकालीन मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को दिनांक 28 अप्रैल 2023 को इस योजना के क्रियान्वन में प्रगति हेतु आवेदन देकर ध्यान आकृष्ट कराया था। परंतु दुखद बात है आज तक शहरी जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन में विलंब हो रहा है इसको लेकर जनता में कई वर्षों से त्राहिमाम मचा हुआ है।

संस्था ने शिकायत दर्ज कर पुलिस को सौंपा गौ वंश और एक तस्कर

*सत्य सनातन संस्था के सदस्यों ने पकड़ा गौ तस्कर को किया नगर थाना को सुपुर्द।*

फोटो

पाकुड़ :- मंगलवार को सत्य सनातन संस्था के सदस्यों के द्वारा के. के. एम. कॉलेज के पास कुछ गौ तस्कर को पकड़ा गया।जिसमें कुछ नंदी वंश एवम् गौ माता को एक महिंद्रा पिकप ट्रक गाड़ी WB 57E /5775 में ठूस कर हिरणपुर से पाकुड़ के रास्ते प० बंगाल ले जाया जा रहा था। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( कार्य.) सागर चौधरी ने बताया व नगर थाना में लिखित शिकायत में लिखा कि मैं अपने निज आवास से निजी कार्य हेतु बाजार जा रहा था। रास्ते में एक महिंद्रा पिकअप ट्रैक नाली में गिरा मिला।जिसपर ड्राइवर सहित अन्य दो सहयोगी बैठे हुए थे।जब मैं मदद करने के लिए गया तो तकरीबन 7 गौवंश/ नंदीबंश बुरी तरह से उक्त पिकप ट्रक में ठूस कर भरा हुआ था।पूछने पर चालक फिटू शैख पिता – सोहराब शेख ग्राम – पुठीमारी ब्रिज, थाना – समशेरगंज जिला मुर्शिदाबाद बताया । सागर चौधरी ने आगे बताया कि चालक ने जानकारी दिया कि मेरे साथ जो दो लोग है। यह भी मेरे सहयोगी है। हमलोग मेरे गाड़ी मालिक मैनूल हक के कहने पर गौ तस्करी करता हूं एवम यह गौवंश हमलोग हिरणपुर निवासी इलियास के यहां से लाते है तथा इसे काटकर बाजार में खपाया जाता है । हमलोगो ने उसके बातो से अपने संगठन के अन्य लोगो को सूचना दिया जिससे हमारे स्मस्थ सहयोगी संस्था के अध्यक्ष रंजित चौबे, सुभम गुप्ता,सुकू राय, मिंटू गिरी एवम अन्य पहुंचे तब तक वहा चालक का अन्य दो सहयोगी मौके से भाग गए।तब तक दो टाइगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जिसके सहयोग से हमलोग ने उक्त गौवश को थाना लाकर आए और लिखित आवेदन दिया । जिसके आधार पर थाना द्वारा आगे करवाई किया जा रहा है गौवंश को गौशाला में रखा गया है जहा गौबश का इलाज चल रहा है।

भाजयुमो ने लगाया चौपाल , लगाए चार सौ पार के नारे

भाजयुमो ने लगाया युवा चौपाल नारा दिया अबकी बार चार सौ पार।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पाकुड़ के तत्वावधान में युवा चौपाल का आयोजन भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री अनिकेत गोस्वामी के नेतृत्व में तलवाडांगा में किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,हीरानंदनपुर पंचायत के मुखिया निपु सरदार,युवा नेता प्रवीण मंडल,दिनेश लालवानी,विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम मैं युवाओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री अनिकेत गोस्वामी ने कहा कि आज भारत को परम वैभव पर ले जाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और युवाओं के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता,उन्होंने सभी युवाओं से इस लोकसभा चुनाव में 400 पार और भाजपा के विचार से जुड़ने का आग्रह किया।
*भारत के युवा देश-विदेश में बाजार रहे हैं डंका*
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि आजादी से अब तक कांग्रेस सरकार ने देश को घोटालों और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया आज देश-विदेश में युवा भारत का डंका बज रहे हैं। युवा चौपाल पूरे देश में युवाओं को परस्पर एक साथ लाने के लिए भाजपा जगह-जगह अपने कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार के कार्यों से अवगत करा रही है।
*किसान और युवाओं को मिल रहा लाभ*
कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने केंद्र की मोदी सरकार सभी जाति के युवाओं के लिए जन-कल्याणकारी योजनाएं चल रही है,जिसका हम सभी किसी न किसी रूप में लाभ ले रहे हैं।आज केन्द्र की भाजपा सरकार किसान और उद्यमी युवाओं को ध्यान में रखकर लाभान्वित कर रही है।
युवा चौपाल में उदय यादव,दीप दास,बाबू साहा,सुभो घोष,सुनील सरदार अमृत सरकार,मिथुन घोष,सूरज हाजरा,पुरुषोत्तम राय, संतोष राय,नीरज सरकार,कौशिक सिंह,अजय पाल,विपल्व भंडारी,सोनू ठाकुर श्याम ठाकुर,पंकज गुप्ता आदि दर्जनों युवा मौजूद थे।

नशे की लत और पैसे की भूख युवा वर्ग को ले जा रहा अपराध की अंधेरी राह 😥

पिछले दिनों नगर के एक मुहल्ले में चार युवकों को नगर की पुलिस ने एक टीम बनाकर 9 जिंदा कारतूस और कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु डीएसपी के साथ पुलिस की पूरी टीम बनी। बहुत तकनीकी ढंग से छापेमारी हुई , और चार आरोपी पकड़े गए, फिर भी दो कुख्यात भागने में सफ़ल रहे , लेकिन कानून के साथ ये कब तक लुका छिपी खेल सकते हैं ? गिरफ्त में आएँगे तो जरूर। अपराधियों का ये गिरोह पत्थर तथा कोयला व्यपारियों से रंगदारी की मांग करते थे, ऐसा आरोप है।
पत्थर व्यपारियों से रंगदारी माँगने का आरोप तो समझ मे आता है, लेकिन कोयला व्यपारियों की बात समझ में नहीं आती। क्या कोल कम्पनियों के अलावे भी कोई व्यक्तिगत रूप से कोयला का व्यापार करता है ? ये सवाल इसलिए कि मीडिया में ये बात आई थी, और मेरी जानकारी में शायद वैधानिक रूप से पाकुड़ में कोई  शायद ही ऐसा कोयला वयापारी है। हाँ कोयला तस्करों की बात अलग है।
खैर इन अपराधियों का गिरोह पुलिस की सक्रियता से गिरफ्त में आये, लेकिन सवाल उठता है, कि ऐसे गिरोह पाकुड़ जैसे शांत जगह में पनपे कैसे ?
आपने मीडिया में देखा पढ़ा होगा कि कुमारपुर गाँव का एक सीधा सरल और मिलनसार युवा विमान चंद्रवंशी उर्फ बिट्टू अपने पिता का ट्रेक्टर की देख रेख करते , अचानक कोयला तस्करी के चँगुल में फँस गया। ऐसे में संगति में बदलाव आया और नशे की गिरफ्त में आ गया। फिर एक बार जो पैर लड़खड़ाए तो फिर अंजाम सलाखों के पीछे तक ले गया।
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि पाकुड़ में बढ़ते नशे के कारोबार और पत्थर कोयले के अवैध कारोबार ने यहाँ के युवकों को बेरास्ता कर दिया। पड़ोसी राज्यों के अपराधियों ने भी इस ओर का रास्ता किया। यहाँ नशे और पैसे और ज्यादा की भूख में जकड़े युवकों ने बाहें फैला कर उनका स्वागत किया , तथा एक दुःसाहसी गिरोह ने आकार ले लिया।
इस गिरोह के दुःसाहस का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वीडियो कॉल पर कट्टे दिखा कर व्यपारियों को धमका रहे थे।
ये दुःसाहस नशा करने पर ही अपना रंग दिखाता है। आपको आश्चर्य होगा कि गांजा , गाँजे के साथ चीलम या सिगरेट में भरकर ड्रग्स पीने वाले नशेड़ियों के आवश्यकता के मद्देनजर अब रेडीमेट विशेष कागज़ के चीलम बाजार में उपलब्ध हैं, जिसमे सिगरेट जैसे फिल्टर और तम्बाकू को टाइट भरने के लिए भी व्यवस्था उपलब्ध है। ( चित्र में रेडीमेड चीलम )
ऐसे भी नशे और अपराध का बहुत पुराना रिश्ता रहा है ।
अगर इस बार पुलिस ने ये कारवाई नही की होती तो……..

विभिन्न माँगों को ले भाजपा ने दिया धरना, सौंपा मांगपत्र।

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वान पर जेएसएससी परीक्षा पत्र लीक, बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पाकुड़ प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया धरना के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से झारखंड के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया

धरना का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी , मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवार के नेतृत्व एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे के गरिमामय उपस्थिति में एक दिवस की धरना प्रखंड कार्यालय के समीप दिया गया

धरना में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुग्रहित प्रसाद साह ,आज के धरना कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज के मुख्य वक्ता अनुग्रहित प्रसाद साह कार्यकर्ताओं को संबोधित होते हुए कहा कि जेएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामला यह स्पष्ट दर्शाता है कि वर्तमान झारखंड जेएमएम एवं कांग्रेस की गठबंधन सरकार यहां के छात्र युवाओं के सुरक्षित भविष्य एवं जीवन के प्रति संवेदनशील एवं गैर जिम्मेदार होने के साथ झारखंड के वर्तमान एवं भविष्य को गहरे अंधकार में धकेल देने पर तुली है जिसके विरुद्ध हम सभी ठोस कार्रवाई करने की मांग करते हैं ताकि झारखंड के युवाओं छात्रों के साथ पूरे झारखंड का भविष्य सुरक्षित हो एवं भविष्य में इसकी पूर्णाविधि ना हो
वही झारखंड में बिजली बिल में तानाशाही तरीके से बढ़ोतरी किए जाने के विरुद्ध आम जनता की ओर से या मांग करते हैं कि आम लोगों के आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा और पढ़ने वाला है इसे देखते हुए ऐसे तानाशाही बढ़ोतरी के आदेश को रद्द करने हेतु ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भारतीय जनता पार्टी मांग करती हैं

अबू आवास योजना में भी आए दिन विभिन्न शिकायतें देखने सुनने को मिल रही है जिसमें बिचौलियों के माध्यम से हो रही भारी भ्रष्टाचार को देखते हुए वर्तमान झारखंड सरकार की गरीबों के हितों सुरक्षित करने में फेल हो चुकी है गरीब लोगों को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय विभिन्न आवास योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए ये भारतीय जनता पार्टी एवं मांग करती है
आज की घटना कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा भाजपा जिला के मंत्री पार्वती पासवान प्राची चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मंगल हसदा,सपन दुबे, किसान मोर्चा के नेता जिला प्रवक्ता विक्रम कुमार मिश्रा, शिबू हेंब्रम साधन रविदास पर विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, प्रवीण मंडल,सादेकुल आलम,युवा मोर्चा के नेता रतन भगत ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष अभिक दास नगर उपाध्यक्ष प्रिका पटेल, सोहन मंडल,मोहन सरकार, सोमित चौबे,कोकिल रविदास,दीपक साह, गोलक मंडल, स्वाधीन रविदास, करणों मंडल,नागेश्वर साह ,नागेंद्र ठाकुर, शंभू घोष, सिंटू महतो,महेंद्र रजक ,जितेन रजक, गौर राजभर ,बबलू मरांडी, आशा देवी, सुसांत घोष,अजीत रजक, तीरो चंद दास कृष्णा रविदास ,अशोक कुमार, दिलीप कुमार, पालन हक्कानी,गुलाब अम्बिया,उस्मान शेख,कयामत शेख आदि मौजूद थे।