Wednesday, November 18, 2026
Homeआध्यत्मिक*आज का खास: आज है अक्षय नवमी, आवंला वृक्ष की पूजन से...

*आज का खास: आज है अक्षय नवमी, आवंला वृक्ष की पूजन से मिलेगा अक्षय पुण्य*

*आज अक्षय नवमी पर शतभिषा नक्षत्र, मानस और रवियोग का बन रहा खास संयोग*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
18.11.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: हेमंत ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : कार्तिक
पक्ष : शुक्ल
तिथि : नवमी
दिन : बुधवार
नक्षत्र : शतभिषा
योग : व्याघात
करण : वालव/कौलव
सूर्योदय : सुबह 06:37 बजे।
सूर्यास्त : शाम 05:23 बजे।कं
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : वृश्चिक राशि में।
आज का चंद्रमा : कुम्भ राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :* दिन में 12:00 से 1:30 बजे तक।
*———————–*
*आज का शिव वास:* गौरी संन्निधौ। फल: शुभम्।
*———————-*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज अक्षय नवमी अर्थात् आंवला नवमी है।
*———————-*
*भद्रा:* आज भद्रा नहीं है।
*————————*
*आज का खास:*
आज अक्षय नवमी है।आज के आंवले के पेड़ की पूजा-अर्चना और उसके नीचे भोजन करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान और पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस बार अक्षय नवमी पर शतभिषा नक्षत्र, मानस औदयिक योग और रवि योग का संयोग बन रहा है जिससे पर्व का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार नवमी तिथि रात 2:12 बजे तक रहेगी। शतभिषा नक्षत्र भी रात 2:34 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे और सूर्योदय सुबह 6:37 बजे होगा। मानस योग में दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। यह दिन पूजा-पाठ और आपसी मेल-मिलाप के लिए भी शुभ है। अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। सबसे पहले वृक्ष के आसपास साफ-सफाई कर दीप जलाएं। इसके बाद हल्दी, चावल, कुमकुम या सिंदूर से पूजन कर जड़ में दूध अर्पित करें। घी या कपूर से आरती करने के बाद वृक्ष की परिक्रमा करें। धार्मिक विधान के अनुसार 108 परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा संभव न हो तो 27 परिक्रमा भी की जा सकती हैं। आंवले के वृक्ष के नीचे खीर, पूरी और मिष्ठान बनाकर भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। यदि वृक्ष के नीचे भोजन बनाना संभव न हो तो घर में तैयार भोजन वहां ले जाकर ग्रहण कर सकते हैं। शाम को वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने का भी विधान है। मान्यता है कि अक्षय नवमी पर सभी राशियों के जातकों के लिए पूजा, दान और अर्चन शुभ फलदायी होते हैं। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन जप, तप, स्नान-दान और पुण्य का जो लाभ मिलता है वही लाभ अक्षय नवमी पर भी प्राप्त होता है।
*———————-*
आलेख…
*पं.चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकाण्ड परामर्श*
*संपर्क:9905507766*
*———————*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments