Friday, September 11, 2026
Homeआध्यत्मिक*आज का खास : कब करें तीज व्रत की पूजा और कथा...

*आज का खास : कब करें तीज व्रत की पूजा और कथा का श्रवण… पढ़िए आज का खास अंक।*

*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
11.09.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ याम्यायन सौम्यगोल: वर्षा ऋतु श्रीसूर्य: दक्षिणायन।
हिन्दी माह : भाद्रपद
पक्ष : कृष्ण
तिथि : अमावस्या
दिन : शुक्रवार
नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
योग : साध्य
करण : नाग/किंस्तु
सूर्योदय : सुबह 05:51 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:09 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेंगे।
आज का सूर्य : सिंह राशि में।
आज का चंद्रमा : सिंह राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पश्चिम।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
*————————*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। प्रातः 8:38 तक अमावस्या रहेगा उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगा। लेकिन उद्याकालिन नियमानुसार आज दिन भर स्नान-दान की अमावस्या तिथि का ही मान्य होगा। आज पिठौरी अमावस्या व्रत है।
*———————–*
*आज का खास :*
इस बार वैनायकी वरद् श्रीगणेश चतुर्थी व्रत अर्थात् श्रीगणेश पूजा और श्री हरितालिका व्रत अर्थात् तीज व्रत एक ही दिन आगामी 14 सितंबर दिन सोमवार को है। इस बार तीज पूजा के समय को लेकर कई प्रकार के संशय और भ्रम की स्थितियां पैदा की जा रही है। यह लगत है। तीज व्रत अखंड उपवास, तप और रात्रि जागरण का व्रत रहा है। शिवजी से जुड़ा रहने के कारण यह व्रत प्रदोष व्यापिनी भी है। व्रत के उपवास और नियम के अनुसार कोई भी व्रत प्रथम सूर्योदय में प्रारंभ होता है और द्वितीय सूर्योदय में उसका पारण होता है। ऐसे में इस बार तीज पूजा प्रातः काल में ही कर लेने की कोई भी बाध्यता नहीं है।
*————————-*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments